शैलेश गर्ग की सेवा कार मारुति का साइलेंसर चोरी

लॉक डाउन के दौरान आज एक पहल सेवा की ओर से सामाजिक संस्था के संस्थापक शैलेश गर्ग की सेवा कार मारुति ecco जो नई कार है, सेवा कार्य मे चलती है, वो सात पिपली बालाजी मंदिर बिहारी गंज के सामने रहती है का साइलेंसर चोरी हो गया। जिसकी कीमत 60000 रुपये है,चोर कार के नीचे से साइलेंसर खोल कर ले गया, और नेट पर जब इस बारे में देखा तो पता चला कि मारुति ecco के साइलेंसर को चोरी कर ऊंचे दामो पर बेच दिया जाता है,गुजराती गैंग साइलेंसर चोरी के मामले में सक्रिय है। इस साइलेंसर में प्लैटिनम मिट्टी (धातु) को निकाल कर ऊंचे दामो में बेच दिया जाता है,इस तरह की धटनाये कई अन्य राज्यो में भी घट चुकी है,अतः पुलिस प्रशासन से निवेदन है कि इस ओर ध्यान दे,आज मेरे साथ ये हादसा हुआ है,किसी के साथ ना हो।इस बाबत आज थाना अलवर गेट में भी रिपोर्ट दर्ज करवाई जाएगी,पुलिस कप्तान अलवर गेट थाना प्रभारी श्रीमती सुनीता गुर्जर मैडम को w app पर चोरी की वारदात की सूचना दे दी गयी है

error: Content is protected !!