j k gargचिंता के विभिन्न रूप होते हैं यथा 1.परीक्षण और प्रदर्शन की चिंता 2. अजनबी और सामाजिक चिंता 3.लक्षण चिंता (ट्रेट चिंता) 4. पसंद या निर्णय चिंता 5.सकारात्मक मनोविज्ञान में चिंता 6. अस्तित्व की चिंता | चिंता करना कैसे बंद करें:—— जो कल के लिए चिंतित रहते हैं उनकी निर्णय क्षमता भी आशंकाओं के भय से प्रभावित होती ही है। इस तरह के लोग भविष्य की आशंकाओं से भयभीत होकर कोई भी निर्णय सही तरीके से नहीं ले पाते हैं। वे डरे और सहमे रहते हैं और उनके डर का असर उनके निर्णयों पर भी साफ दिखाई देता है। चिंता और तनाव से मुक्त बननें” का विज्ञान—– वैज्ञानिक भी इस बात से सहमत हैं कि एक चिंता दूसरी और दूसरी,तीसरी चिंता का कारण बनती है। जब आप सोचते हैं कि अगर ऐसा हुआ तो… और फिर उन स्थितियों के बारे में सोचने लग जाते हैं जो अभी आपसे बहुत दूर है। चिंता मुक्त व्यक्ति अपने आज के बारे में ही सोचता है।वह उन चीजों को लेकर ज्यादा चिंतित नहीं रहता है जो अभी हुई ही नहीं है।