भारत विकास परिषद अरावली शाखा अजमेर द्वारा उपलब्ध कराए जा रहे निशुल्क ऑक्सीमीटर

भारत विकास परिषद अरावली शाखा अजमेर द्वारा उपलब्ध कराए जा रहे निशुल्क ऑक्सीमीटर का शहर वासियों को पूरा लाभ मिल रहा है ।
जानकारी देते हुए सचिव रीतेश गर्ग ने बताया कि शाखा द्वारा शहर में कोरोना महामारी के चलते ऑक्सीमीटर की ब्लैक रोकने तथा जरूरतमंदों को निशुल्क उपलब्ध कराने के लिए व्यवस्था प्रारंभ की गई किसके अंतर्गत शाखा द्वारा 10 नंबर
संदीप गोयल 9352004484,
रौनक सोगानी 9414379329
रितेश गर्ग 9829188083
अनुज गर्ग 9828268748
सुमित टाक 9829990009
लोकेश बंसल 9251515460
जारी किए गए जहां संपर्क कर शहरवासी ऑक्सीमीटर प्राप्त कर सकते हैं ।
शाखा संरक्षक संदीप गोयल ने बताया कि शाखा द्वारा निश्चित अमानत राशि लेकर 10 से 12 दिन के लिए ऑक्सीमीटर उपयोग के लिए दिया जा रहा है जिसे उपयोग करने के पश्चात व्यक्ति के लौटाने पर अमानत राशि पूरी लौटा दी जाती है। गोयल ने बताया कि जब से शाखा द्वारा यह प्रकल्प प्रारंभ किया गया तभी से लगातार सैकड़ों की तादाद में फोन पर लोगों ने संपर्क स्थापित किया जहां मदद पहुंचाते हुए शाखा द्वारा अभी तक 400 से अधिक परिवारों को लाभ पहुंचाया गया है शाखा अध्यक्ष रौनक सोगानी ने बताया कि निश्चित रूप से इस प्रकल्प का उद्देश्य ऑक्सीमीटर जैसे उपकरण को निशुल्क उपलब्ध कराना तो था ही परंतु जिस प्रकार बाजार में इसकी उपलब्धता होते हुए भी कालाबाजारी की जा रही थी उस पर अंकुश लगाना भी था और आज जब से यह निशुल्क ऑक्सीमीटर प्रकल्प प्रारंभ किया गया उसके बाद बाजार में कई व्यापारियों ने तय मूल्य पर ऑक्सीमीटर बेचना आरंभ कर दिया गया है और कालाबाजारी पर और अधिक मूल्य वसूलने पर अंकुश लगा है ।

संरक्षक
संदीप गोयल

error: Content is protected !!