कोरोना की गति पड़ी धीमी 193 सम्पल्स-27 पॉजिटिव –2 का हुवा निधन

केकडी 19 मई,(पवन राठी)
क्षेत्र में बुधवार को कोरोना की रफ्तार में काफी कमी आई , बाजारो में भी लॉकडाउन का पूरा प्रभाव नजर आया उपखण्ड अधिकारी सुरेन्द्र सिंह राजपुरोहित,तहसीलदार राहुल पारीक,थानाप्रभारी लक्ष्मण सिंह ने बाजारों में निरीक्षण किया सभी जगह पर पुलिस के जवान तैनात रहे, कोरोना की रोकथाम के लिए आवश्यक सेवाओ वाले कर्मचारियों के बुधवार को भी टीके लगाए गए।उपखण्ड अधिकारी सुरेन्द्र सिंह राजपुरोहित ने बताया कि बुधवार को बैंक कर्मियों व दूरसंचार विभाग सहित कोरोना वारियर्स के भी टीका करण किया गया,

27 रोगियों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई,

राजकीय जिला अस्पताल के प्रभारी डॉ एन सी जैन ने बताया कि बुधवार को केकडी चिकित्सालय में
183 लोगो की जांच की गई,केकडी क्षेत्र में 27 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई जिनमे से केकडी शहर में 7 व ग्रामीण क्षेत्र से 20 लोग शामिल है,कोविड वार्ड में आज फतेहगढ़ निवासी 50 वर्षीय पुरुष व केकडी निवासी 55 वर्षीय महिला का निधन हो गया।चिकित्सालय के उपनियंत्रक डॉ डी.डी.राय ने बताया कि
केकडी शहर में आज
18वर्ष से 44 वर्ष वालो के 222 तथा 45 वर्ष से ऊपर के 36 लोगो के टीके लगाए गए।

error: Content is protected !!