पूर्व दलित मुख्यमंत्री स्वर्गीय जगन्नाथ पहाड़िया को श्रद्धांजली

पूर्व दलित मुख्यमंत्री स्वर्गीय जगन्नाथ पहाड़िया को अजमेर शहर कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के नेताओं ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजली।पूर्व मुख्यमंत्री एवं बिहार व हरियाणा के पूर्व राज्यपाल स्वर्गीय श्री जगन्नाथ पहाड़िया को कोरोना संक्रमण की वजह से आकस्मिक निधन पर अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के प्रताप सिंह यादव अनुसूचित जाति विभाग के उपाध्यक्ष सौरभ यादव पूर्व पार्षद तारा देवी महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष मीनाक्षी यादव अल्पसंख्यक विभाग के महासचिव अली अकबर घोसी, लतीफ शेख आदि ने उनको श्रद्धांजलि अर्पित की। जगन्नाथ पहाड़िया गांधी विचार धारा के नेता थे।दलित समाज से आने वाले, मजदूर के बेटे, मगर पढ़ाई में तेज थे.1957 के साल में पहाड़िया को जवाहर लाल नेहरू से मिलवाया गया. पंडित नेहरू से परिचय करवाया गया. नौजवान देख नेहरू पूछ पड़े- कैसा चल रहा है देश? पहाड़िया ने जवाब दिया- बाकी चीजें तो अच्छी चल रही हैं लेकिन देश में दलितों को रिप्रजेंटेशन ठीक से नहीं मिल रहा. इसके बाद जो हुआ वो इतिहास में दर्ज हो गया।आज दलित समाज ने अपने समाज का एक हीरा खो दिया।एक युग का अंत हुआ। जगन्नाथ पहाड़िया जी की जगह भरना बहुत ही मुश्किल है।उनका जाना समाज को एक बड़ी क्षति है।

सौरभ यादव
निवर्तमान उपाध्यक्ष: अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी (एस.सी. विभाग)

error: Content is protected !!