आज और कल का दिन खास
21 मई – श्री हरि जयंती आज।
21 मई – राजीव गांधी का पुण्य दिवस आज।
22 मई – स्मार्त वैष्णव समाज कल रखेगा मोहिनी एकादशी व्रत।
22 मई – राजा राममोहनराय जयंती कल।
आज का राशिफल
********************
21 मई, शुक्रवार, 2021
==================
मेष राशि : आज पूरा दिन मन अशांत हो सकता है। मानसिक उलझनों के कारण किसी कार्य में मन नहीं लगेगा। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। स्वास्थ्य के प्रति भी विशेष सावधानी बरतें, बाहर के खाने से बचें। यदि नौकरी की तलाश में हैं तो आज आपको सुखद सूचना मिल सकती है लेकिन अति लोभ व नकारात्मक विचारों से बचें।
वृषभ राशि : आपका प्रयास आज रंग लाएगा। किसी तरह का शुभ समाचार मिलेगा। नए अवसर जीवन में परिवर्तन लाने का काम करेंगे। अपनों का सहयोग मिलेगा, मित्र भी साथ देंगे। आपका समय अपने परिवार और दोस्तों के साथ एक खुशमिजाज माहौल में गुजरेगा जो आपको नई ऊर्जा व स्फूर्ति से भर देगा।
मिथुन राशि : आपको धन लाभ होने की संभावना है। मनोकामना की पूर्ति का दिन है। आज दिन शुभ रहेगा। आज का दिन मंगलमय रहेगा। अचानक लाभ से मन प्रसन्न रहेगा। अल्प प्रयासों से यश मिलेगा। समाज में मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आपको कार्यक्षेत्र में पदोन्नति का अवसर मिलेगा।
कर्क राशि : भागीदारी में लाभ न के बराबर होगा। आपके अपने परायों सा व्यवहार कर सकते हैं। शारीरिक अस्वस्थता हो सकती है। विवाद से बचना श्रेयस्कर है। अविवाहितों के लिए विवाह का योग बन सकता है। आपको वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय अनुकूल है।
सिंह राशि : आज दिन मिश्रित रहेगा। कार्यक्षेत्र में सामंजस्य बनाए रखने की आवश्यकता है। अशुभ समाचार मिलने से तनाव की स्थिति आ सकती है। किसी अप्रिय घटना का योग बन रहा है। सोच-समझकर ही यात्रा एवं कार्य-व्यवहार करें। साधु-संतों का आशीर्वाद मन में ऊर्जा का संचार करेगा। वैवाहिक अथवा प्रेम संबंधों के लिए समय मिश्रित है।
कन्या राशि : आज आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। आज आशानुकूल लाभ होने की संभावना है। आपको अधिकारी वर्ग से सहायता मिलेगी। विरोधी निर्बल रहेंगे। प्रेम संबंधों के प्रति लापरवाही बरतने से मन-मुटाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।
तुला राशि : रुका हुआ धन वापस मिलने की संभावना है। प्रयास से सभी कार्य बनने की संभावना बनेगी। जिससे आपको धन लाभ होगा। आपको यश, मान, सम्मान में वृद्धि का योग बन रहा है। जीविका क्षेत्र में लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। मधुरवाणी से संबंध और गहरे होंगे। अपने आपको आलस से बचाएं।
वृश्चिक राशि : कार्य बनने की खुशी होगी। बनाए गए नए सम्पर्कों से लाभ होने की संभावना है। सफलता प्राप्ति का मार्ग प्रशस्त होगा। जोखिमपूर्ण कार्यों में रुचि बढ़ेगी, सावधानीपूर्वक कार्य करने की जरूरत है। महिला वर्ग के सहयोग से लाभ होगा। कोई महत्वपूर्ण कार्य सार्थक होने के योग हैं। जीवनसाथी का भावनात्मक सहयोग प्राप्त होगा।
धनु राशि : कार्यों में बाधा का योग है। धैर्य से काम लें एवं कठिनाइयों का सामना करें। इरादों में मजबूती उन्नति का मार्ग प्रशस्त करेगी। नए कार्य में व्यस्तता बढ़ेगी। किसी संबंधी अथवा खुद की अस्वस्थता से परेशान हो सकते हैं। राजनीतिक क्षेत्र के व्यक्तियों के लिए अच्छा समय है। परिवार में वाद-विवाद की स्थिति से बचना ही बेहतर है।
मकर राशि : आज की गई यात्रा सुखद रहेगी। किसी कार्य संबंधी मामले में उन्नति का समाचार मिलेगा। पुरस्कार अथवा भेंट मिलने की खुशी होगी। दिन अनुकूल रहने से मानसिक प्रसन्नता बनी रहेगी। लाभ निश्चित है। घर गृहस्थी में किसी परेशानी या दिक्कत का संकेत है, अपनी सूझबूझ से आप इससे बच सकते हैं। ससुराल पक्ष से तनाव उपस्थित हो सकता है।
कुम्भ राशि : कार्यक्षेत्र की जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। सुख-समृद्धि के साथ-साथ खर्च में भी वृद्धि होगी। गुप्त शत्रु तंग कर सकते हैं, सावधान रहें। प्रेम संबंध में भी कुछ दूरी बनेगी, इनसे संबंधित मामलों को अभी निर्णायक मोड़ पर लाने की आवश्यकता नहीं है। आत्मविश्वास की कमी दिख सकती है। आयात-निर्यात के व्यवसाय आरंभ का निर्णय भी आज हो सकता है।
मीन राशि : भाग्य का साथ आज सफलता दिलाएगा। विरोधी परास्त होंगे। यश-कीर्ति में वृद्धि होगी। व्यवहार कुशलता और शांत रहकर कार्य बना लें। उन्नति का अवसर मिलेगा। भाई, बहन और बंधु-बांधवों से विचार के तालमेल का अभाव बनेगा। सहकर्मियों से भी संबंध में गड़बड़ी आएगी। व्यक्तित्व कमजोर दिखाई देगा। विदेश से लाभ होने के योग बन रहे हैं।
आज का पंचांग
===========
21 मई, 2021
*****************
तिथि नवमी 11:13
नक्षत्र पूर्वा फाल्गुनी 15:23
करण कौलव 11:13
तैतिल 10:20
पक्ष शुक्ल
योग हर्षण 21:08
वार शुक्रवार
सूर्योदय 05:27
सूर्यास्त 19:08
चन्द्रमा सिंह 09:08
राहुकाल 10.35 – 12.17
विक्रमी संवत् 2078
शक सम्वत 1943 (प्लव)
मास वैशाख
शुभ मुहूर्त
अभिजीत 11:50 – 12:45
राजेन्द्र गुप्ता,
ज्योतिषी और हस्तरेखाविद
मो. 9611312076
नोट- अगर आप अपना भविष्य जानना चाहते हैं तो ऊपर दिए गए मोबाइल नंबर पर कॉल करके या व्हाट्स एप पर मैसेज भेजकर पहले शर्तें जान लेवें, इसी के बाद अपनी बर्थ डिटेल और हैंडप्रिंट्स भेजें।