अलग से होगी षिविर व्यवस्था एवं मिलेगी विषेष प्राथमिकता
दिनांक 21 मई 2021: राजस्थान महिला कल्याण मण्डल एवं स्वास्थ्य विभाग के समन्वयन से अजमेर के दिव्यांगजन के लिए कोविड वैक्सीनेषन हेतु अलग से षिविरों का आयोजन होगा एवं टीेकाकरण केन्द्र पर दिव्यांगजन को विषेष प्राथमिकता देकर वैक्सीन लगाई जाएगी।
संस्था निदेषक राकेष कुमार कौषिक के अनुसार राजस्थान महिला कल्याण मण्डल के द्वारा पिछले वर्ष से ही नीति आयोग भारत सरकार व ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग राजस्थान सरकार के निर्देषानुसार कोविड-19 गतिविधियों के समन्वयन हेतु जिला नोडल (मदर) एन.जी.ओ. के तहत दिव्यांगजन एवं जरूरतमन्द परिवारों की सहायता के लिए कार्य किया जा रहा है। वर्तमान में कोविड संक्रमण से बचाव के लिए सरकार द्वारा चलाए जा रहे टीकाकरण अभियान के तहत टीकाकरण में दिव्यांगों को आने वाली समस्याओं को मद्देनजर रखते हुए संस्था द्वारा मान्नीय मुख्यमंत्री महोदय राजस्थान सरकार, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री, चिकित्सा राज्य मंत्री, मुख्य सचिव, राजस्थान सरकार एवं सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ विभाग जयपुर को पत्र लिखकर दिव्यांगजन के लिए अलग से कोविड वेक्सीनेषन षिविर का आयोजन करने के लिए निवेदन किया गया।
श्री मान् कौषिक ने बताया कि विभाग ने दिव्यांगजन की पीड़ा को समझते हुए संस्था व विभाग के समन्वयन से अलग षिविरों को आयोजन करने एवं दिव्यांगों को वेक्सीन के लिए विषेष प्राथमिकता देने के लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी तथा जिला प्रजनन एवं षिषु स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देषित किया है। संस्था व स्वास्थ्य विभाग के इस प्रयास से जिले के दिव्यांगजन एवं उनके अभिभावकों को न केवल वेक्सीनेषन के लिए राहत मिलेगी बल्कि अति संवेदनषील होने के कारण विषेषयोग्यजन में कोविड-19 संक्रमण के जोखिम को रोका जा सकेगा।
संस्था सचिव एवं मुख्यकार्यकारी श्रीमती क्षमा आर. कौषिक एवं निदेषक राकेष कुमार कौषिक ने राज्य सरकार एवं स्वास्थ्य विभाग को समन्वयन एवं सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।