केकड़ी 22 मई(पवन राठी)संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन ब्रांच केकड़ी ने आज कोरोना वायरस कोविड-19 की गंभीर बीमारी को ध्यान में रखते हुए प्रोटेक्टिव फेस मास्क एवं पॉकेट सैनिटाइजर वितरित किए।
केकड़ी ब्रांच मुखी अशोक रंगवानी ने बताया कि अभी विश्व में कोविड-19 एक गंभीर बीमारी के रूप में फैला हुआ है जिसमें डॉक्टर,प्रशासनिक अधिकारी एव पत्रकार महोदय अपनी जान की परवाह किए बगैर दिन रात जनमानस को प्रथम पायदान पर खड़े होकर इसके प्रति जागरूक कर रहे हैं। इसी बात को ध्यान में रखते हुए फाउंडेशन ने राजकीय जिला चिकित्सालय के पी एम ओ श्री नेमीचंद जैन को 40 प्रोटेक्टिव मास्क एवं 40 पीस रिफिलेबल पॉकेट सैनिटाइजर दिए।
इसी क्रम में केकड़ी एसडीएम साहब श्री सुरेंद्र सिंह राजपुरोहित को 25 पीस प्रोटेक्टिव मास्क एवं 25 पीस रिफिलेबल पॉकेट सैनिटाइजर दिए।
केकड़ी ब्रांच के मीडिया सहायक राम चन्द टहलानी ने बताया कि केकड़ी में प्रिंट मीडिया एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम कर रहे पत्रकारो को भी प्रत्येक को एक प्रोटेक्टिव फेस मास्क एवं एक सेनीटाइजर स्प्रे बॉटल दी गई।
ज्ञात रहे संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन की ब्रांच केकड़ी समय-समय पर वृक्षारोपण अभियान,रक्तदान शिविर,सफाई अभियान आयोजित किए जाते रहे हैं एवं पिछले वर्ष भी कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए असहाय लोंगो को राशन किट एवं भोजन वितरित किया गया था जिसकी केकड़ी एसडीएम साहब ने सराहना की थी।
इस कार्य में चेतन भगतानी, नरेश कारिहा, उदय शिवानी,प्रेम जेठवानी,प्रदीप टहलानी एवं सेवादल की बहन कोमल रंगवानी का सराहनीय सहयोग रहा।