145 सम्पल्स 18 पॉजिटिव 7 केकड़ी शहर से 11 गांवो से-1 का हुवा निधन
=======================
केकड़ी 23 मई (पवन राठी) कोरोना नामक काल से होम आइसो लेशन में ही 46 लोगो ने बीते 24 घंटो में जंग जीती है।इसी प्रकार जिला अस्पताल में उपचाराधीन 7 रोगियों ने भी कोरोना को मात देने में सफलता हासील की है और सकुशल वे अपने घर पंहुचने में कामयाब रहे।
जिला अस्पताल प्रभारी डॉ एन सी जैन द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन में बताया गया है की 145 सम्पल्स लिए गए थे जांच के बाद 18 नए संक्रमित मिले है।इनमे शहर से 7 और गांवो से 11 रोगी है।
17 रोगियों को रेमदिसिवर इंजेक्शन लगाएं गए। क्षेत्र में कुल 136 एक्टिव केस है।बीते 24 घंटो में केकड़ी निवासी 62 वर्षीय पुरुष का उपचार के दौरान निधन हो गया।