कोर्ट कैंपस में लगे वैक्सीनेशन कैम्प में70 को लगाए टीके

केकडी 23 मई,(पवन राठी)
विश्वव्यापी कोविड 19 महामारी से बचाव हेतु रविवार को न्यायालय परिसर केकड़ी में कोरोना वैक्सीन टीकाकरण हेतु कैंप लगाया गया। आज के कैंप में केकड़ी न्यायालय में कार्यरत अधिवक्ता, मुंशी,स्टाम्प वेंडर,टाइपिस्ट इत्यादि लोगों को कोरोना वैक्सीन डोज लगाई गई। बार एसोसिएशन केकड़ी के महासचिव एडवोकेट सीताराम कुमावत ने बताया कि आज के केंप में 70 अधिवक्ता एवं अधिवक्ता मुंशीगण के कोरोना वैक्सीन का डोज लगाया गया। सरकारी गाइडलाइन का ध्यान रखते हुए कोरोना वैक्सीन टीकाकरण किया गया।

error: Content is protected !!