मसूदा ! राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं विधायक राकेश पारीक ने कहा कि कोविड-19 संक्रमण काल में स्वयंसेवी संस्थाएं जरूरतमंदों की मदद में अहम भूमिका निभाएं ! विधायक पारीक आज जवाहर फाउंडेशन द्वारा मसूदा विधानसभा क्षेत्र में सोडियम हाइपोक्लोराइट का छिड़काव कर सैनिटाइज ड्राइव की शुरुआत के अवसर पर औपचारिक संवाद कर रहे थे। उन्होंने कहा कि स्वयंसेवी संस्थाओं को कोविड-19 संक्रमण से बचाव के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाकर ग्रामीणों को कोविड-19 संक्रमण से बचाव के लिए जागरूक करना चाहिए एवं वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित करना चाहिए।
जवाहर फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष अजमेर संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी रहे समाजसेवी रिजु झुनझुनवाला ने केंद्र एवं राजस्थान सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन करने की अपील की है। जवाहर फाउंडेशन मसूदा के प्रभारी ऋषि टाक ने बताया कि कोविड-19 संक्रमण से बचाव के लिए मसूदा विधानसभा क्षेत्र में मशीनों द्वारा सोडियम हाइपोक्लोराइट का छिड़काव कर सेनिटाइज किया जा रहा है !उन्होंने बताया कि टीम जवाहर फाउंडेशन द्वारा आजमसूदा विधानसभा के ग्राम पंचायत पीपलाज , अमृतपुरा , गुवाड़ी , निचली पीपलाज, में सैनीटाइजर किया गया। एवं दिहाड़ी मजदूरों निर्धन असहाय एवं जरूरतमंद को 500 मास्क वितरित किए गए !
जवाहर फाउंडेशन के प्रभारी रजनीश कुमार ने बताया कि इस अवसर पर मसूदा विधानसभा के युथ कांग्रेस उपाध्यक्ष ऋषि टाक , मोहम्मद अज़रुदीन , पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि रमेश गुर्जर , सरताज काठात , बंटी चौधरी , शिवलाल खारी , पूर्व सरपंच कानाखेड़ा किशोर सिंह. राकेश सेन शैलू आचार्य आदि ने सोशल डिस्टेंस मेंटेन करते हुए जरूरतमंदों को मास्क वितरित किए।
जवाहर फाउंडेशन के प्रभारी राजेंद्र गोयल एवं शिव कुमार बंसल ने बताया कि कोविड-19 संक्रमण से बचाव के लिए अजमेर जिले में सैनिटाइज ड्राईव चलाया जा रहा है ! अजमेर शहर में पार्षद द्रोपदी कोली कैलाश कोमल मुकेश सबलानिया प्रियाश शर्मा विष्णु गौड़ विनोद नकवाल रमेश नायक गोपाल नायक अजीत मेहरा ईश्वर सिंह चौहान पीयूष सुराना हनुमान शर्मा स्नेह लता अग्रवाल हरि प्रसाद जाटव पुनीत सांखला किशनगढ़ विधानसभा क्षेत्र में सुनील मारू पुष्कर विधानसभा क्षेत्र में ताराचंद गहलौत नसीराबाद विधानसभा क्षेत्र गुल मोहम्मद कायमखानी केकड़ी विधानसभा क्षेत्र में ओमा मालाकार के नेतृत्व में टीम जवाहर फाउंडेशन द्वारा सोडियम हाइपोक्लोराइट का छिड़काव कर किया जा रहा है।