लायंस क्लब व कर भला तो हो भला संस्थान का सामूहिक प्रयास
===============================
केकड़ी 26 मई(पवन राठी) लायंस क्लब केकड़ी एवं कर भला हो भला संस्थान के संयुक्त तत्वाधान में 192 पैकेट भोजन के पैकेट वितरण किए लायंस क्लब केकडी के सचिव लाइन मुरारी गर्ग ने बताया कि आज बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर राजकीय जिला चिकित्सालय केकड़ी के कोविड वार्ड व अस्पताल मै भर्ती मरीजों के परिजनों को भामाशाह ओमप्रकाश मालू मनीष मालू व लायंस क्लब केकडी के निवर्तमान अध्यक्ष लायन सतीश मालू द्वारा 192 भोजन के पैकेट एवं फल फ्रूट व ग्लूकोन डी के 80 हेल्थी किट मरीजों को व शहर के विभिन्न स्थानों पर बाटे गये संभागीय अध्यक्ष लायन एस एन न्याती व कर भला हो भला संस्थान के संचालक ओम प्रकाश साहू नगर पालिका चेयरमैन कमलेश साहू सोनू सम्राट जुगल आछेरा द्वारा वितरण किए गए लायन दिनेश गर्ग लायन जगदीश फतेपुरियाँ लायन दिनेश मेवाडा का सराहनीय सहयोग रहा सभी ने मिलकर मरीजों कि कुशल क्षेम पूछते हुए शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की ।