अजमेर 26 मई- भारतीय सिन्धु सभा प्रदेश की ओर से राज्य स्तरीय आॅनलाइन मिट्टी कला प्रतियोगिता का आयोजन 30 मई को प्रातः 10 बजे से किया जायेगा जिसमें अजमेर महानगर से विद्यार्थियों सहित युवा सम्मिलित होगें। वर्चुअल तैयारी बैठक की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष नरेन्द्र बसराणी ने की।
महानगर मंत्री महेश टेकचंदाणी ने बताया कि प्रतियोगिता में सिन्धी परिवार के 8 से 18 वर्ष तक के बच्चों के लिए आॅनलाइन मिट्टी की कलना प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता में बच्चे चिकनी मिट्टी या आटे का इस्तेमाल कर सकेगें। प्रतियोगिता का आयोजन निःशुल्क किया जा रहा है।
संगठन मंत्री मोहन कोटवाणी ने बताया कि प्रतियोगिता में विजेताओं को सम्मानित किया जायेगा जिसमें प्रथम पुरस्कार रूपये 1100, द्वितीय पुरस्कार 750, तृतीय पुरस्कार रूपये 500 के साथ ग्यारह सांत्वना पुरस्कारों में प्रत्येक को रूपये 250 नकद दिये जायेगें। सभी प्रतिभागियों को सर्टीफिकेट भी दिए जायेगें।
बैठक में जिलामंत्री मोहन तुलस्यिाणी, प्रदेश मंत्री युवा मनीष ग्वालाणी, महेन्द्र कुमार तीर्थाणी, कमलेश शर्मा, प्रकाश मंघनाणी, कैलाश लखवाणी, श्रीमति रूकमणी वतवाणी, नरेन्द्र सोनी, पुरूषोतम जगवाणी, घनश्याम ठारवाणी भगत, किशन केवलाणी, सुनीता भागचंदाणी सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।
(महेश टेकचंदाणी)
महानगर मंत्री,
मो.9413691477