बुध पूर्णिमा एवं चंद्र ग्रहण पर किये सेवा कार्य

सारथी आपके साथ समाज सेवा संस्था द्वारा बुध पूर्णिमा एवं चंद्र ग्रहण पर विभिन्न सेवा कार्य किये।
संस्था अध्यक्ष मनीष गोयल एवं संयोजक नोरत बंसल ने बताया की संस्था द्वारा आज बुध पूर्णिमा पर नगर निगम अजमेर द्वारा संचालित कांजी हाउस तथा कैसर गंज, पहाड़ गंज, सीताराम बाजार, सब्जी मंडी आदि स्थानों पर घूमने वाली गौ माताओं को 1000 किलो हरा चारा खिलाया साथ ही एक टेंकर पानी की व्यवस्था की।
कोषाध्यक्ष जय गोयल एवं उपाध्यक्ष देवेंद्र गुप्ता ने बताया की संस्था द्वारा कमलेश मेवारा के सहयोग से 100 किलो ज्वार खिलाया गया। साथ ही अशोक डीडवानिया द्वारा सड़कों पर घूमने वाले श्वानो को खिलने के लिए 21 किलो बिस्कुट संस्था को भेंट करे गए।
भोजन पैकेट वितरण में संस्था उपाध्यक्ष देवेंद्र गुप्ता, जय गोयल, पियूष चांदावत राहुल गोयल, विनोद बंसल, यतीश अग्रवाल, शिव शंकर अग्रवाल आदि का सहयोग रहा।

error: Content is protected !!