दिनांक 28 मई 2021: राजस्थान महिला कल्याण मण्डल चाचियावास के द्वारा संचालित सागर कॉलेज एवं नेशनल इन्स्टीट्यूट फॉर एम्पावरमेन्ट ऑफ पर्सन विथ मल्टीपल डिसएबिलिटीज (दिव्यंागजन) भारत सरकार के संयुक्त तत्वाधान में दो दिवसीय ऑनलाइन सतत् शिक्षा पुनर्वास (सी.आर.ई.) प्रशिक्षण प्रारम्भ किया गया। ऑटिज्म से प्रभावित दिव्यांग बच्चों में खेल एवं सामाजिक कौशल को विकसित करने के विषय पर आयोजित इस वर्चुअल प्रशिक्षण में विशेष शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े 70 से अधिक लोगों ने भाग लिया।
संस्था सचिव एवं मुख्य कार्यकारी श्रीमती क्षमा आर. कौशिक के अनुसार प्रशिक्षण की शुरूआत रीजनल इन्स्टीट्यूट ऑफ एज्यूकेशन अजमेर के पूर्व प्राचार्य, शिक्षाविद् एवं मुख्य अतिथि डॉ.के.बी. रथ के सम्बोधन के साथ हुई। डॉ. रथ ने वर्तमान परिपेक्ष्य में वर्चुअल प्रशिक्षण कार्यक्रम को महत्वपूर्ण एवं आवश्यक बताते हुए सभी को सीखने के लिए हमेशा तैयार रहने के लिए प्रेरित किया। संस्था निदेशक श्री राकेश कुमार कौशिक ने डॉ. के.बी. रथ का स्वागत किया एवं वर्चुअल कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होने के लिए धन्यवाद दिया। निदेशक राकेश कुमार कौशिक ने संस्था परिचय देते हुए विषम परिस्थितियों में भी बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित किया एवं श्रीमती क्षमा आर. कौशिक ने प्रशिक्षण की विषय वस्तु बताते हुए दो दिवसीय प्रशिक्षण के मुख्य बिन्दुओं से अवगत कराया।
प्रशिक्षण के दौरान श्रीमती देवयांगी सोनी, डॉ. सुल्तान, डॉ जांवडेकर कल्याणी, श्रीमती भावना आदि ने अपने सत्रों के माध्यम से ऑटिज्म प्रभावित बच्चों के प्रति समझ विकसित करते हुए उनकी सामाजिक व व्यवहारगत समस्याओं एवं इनके लिए खेल एवं सामाजिक व्यवहार के महत्व को समझाया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम के संचालन में श्री नचिकेता राउट निदेशक निपमेड, एस. संकर नारायण उप रजिस्ट्रार (एडमिन), अतिरिक्त निदेशक अनुराग सक्सेना उपनिदेशक एवं कोर्स कोर्डिनेटर भगवान सहाय शर्मा, फेकल्टी पद्मा चौहान, सुनिता कुमारी एवं उपनिदेशक (आजीविका कार्यक्रम) नानूलाल प्रजापति ने सहयोग किया।
(राकेश कुमार कौशिक)
निदेशक
मो. 9829140992