मुकेश दायमा का निधन, देवनानी के आज सभी कार्यक्रम स्थगित

अजमेर, 30 मई। विधायक अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र वासुदेव देवनानी के निजी सहायक मुकेश दायमा का रविवार की देर शाम करीब साढ़े 7 बजे जयपुर में निधन हो गया। वे करीब 48 वर्ष के थे। दायमा को पिछले दिनों तबियत बिगड़ने पर जयपुर रैफर किया गया था।
दायमा का निधन होने के कारण विधायक देवनानी ने कल सोमवार को अपने सभी प्रस्तावित कार्यक्रम स्थगित कर दिए हैं। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए दायमा के निधन को अपने लिए बहुत बड़ी निजी क्षति बताया है।

error: Content is protected !!