पत्रकारों को कोरोना वॉरियर्स घोषित करे प्रदेश सरकार:विजय पाल राव

vijay pal rao
राष्ट्रीय लोकत्रांतिक पार्टि के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एडवोकेट विजय पाल राव नेहिंदी पत्रकारिता दिवस पर मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर मांग कि है कि पत्रकारों को कोरोना वाँरियर्स घोषित कर प्रदेश सरकार।रालोपा युंवा नेता विजय पाल राव ने बताया कि आज अगर आम जनमानस को किसी का सहारा है तो केवल पत्रकार साथियों के द्वारा आए दिन भ्रष्टाचार से लिफ्ट समाचार प्रकाशित किए जाते हैं जिससे आम जनमानस की समस्या का निवारण अधिकारियों के द्वारा किया जाता हैl
कोरोना के इस समय कठिन परिस्थितियों में पत्रकार अपनी जान जोखिम में डालकर पत्रकारिता कर रहे हैं प्रदेश सरकार को चाहिए उनको कोरोना वॉरियर्स का सम्मान दिया जाना चाहिए। वर्तमान समय ऐसी परिस्थितियों के साथ हर समय में किसी भी विषम परिस्थितियों में पत्रकार अपने काम को अंजाम देते हैं वह अपनी और अपने परिवार की भी परवाह नहीं करते हैं ऐसे में सरकार को हर संभव मदद करनी चाहिए l
राव ने काहा कि इसे कोरोना काल में भी अनेक पत्रकार साथी अपनी रिपोर्टिंग के दौरान जान गंवा चुके हैं सरकार को हर संभव मदद करनी चाहिए ।

*दो शब्द समाचार दाता*
आपदा के समय में
न्यूज़ रिपोर्ट यह लाते हैं
हर मुश्किल वक्त में
हिम्मत यह दिखाते हैं !!

हर संकट का करके सामना
सच्चाई तक पहुंच जाते हैं
होता अत्याचार देख
शासन से प्रश्न उठाते हैं. !!

जनमानस का शोषण ना हो
यह उनको दर्पण दिखाते हैं
जब होता भ्रष्टाचार देश में
निष्पक्ष आवाज उठाते हैं

पत्रकार है सच्चे देशभक्त
क्योंकि सच यह दिखाते हैं
आपदा के समय में
न्यूज़ रिपोर्ट यह लाते हैं….।

error: Content is protected !!