-नगर निगम अधिकारियों को बरसात शुरू होने से पहले सभी नालों की युद्ध स्तर पर सफाई, मरम्मत कराने, धंसी पुलियाओं को ऊंचा उठाने और दीवारों की मरम्मत कराने के दिए निर्देश
-नालों से निकला कचरा व मलबा भी जल्द से जल्द उठाने को कहा, ताकि फिर से नालों में नहीं जाए
अजमेर, 2 जून। अजमेर उत्तर के विधायक वासुदेव देवनानी ने मानसून को देखते हुए अपने विधानसभा क्षेत्र में नालों की सुध ली। उन्होंने बुधवार को मेयर श्रीमती ब्रजलता हाड़ा के साथ विभिन्न नालों का निरीक्षण किया। नगर निगम के अधिकारियों को बरसात शुरू होने से पहले युद्ध स्तर पर नालों की सफाई कराने, धंसी हुई पुलियाओं को ऊंचा उठाने, दीवारें ऊंची करने और मरम्मत कराने के निर्देश दिए।
उन्होंने नागफणी और शास्त्री काॅलोनी स्थित नालों का जायजा लिया, जहां दोनों जगह पुलियाएं धंसी हुई हैं। इस वजह से बरसात के समय नालों का पानी सड़क और गली-मौहल्लों में जमा हो जाता है, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। दोनों नेताओं ने अधिकारियों से इन पुलियाओं को ऊंचा उठाने के साथ मरम्मत कराने को कहा। उन्होंने नालों की पूरी तरह सफाई कराने को कहा, ताकि बरसात में अब सड़क पर पानी नहीं फैले।
देवनानी और श्रीमती हाड़ा ने बांडी नदी में पसरी जलकुंभी को पूरी तरह साफ कराने के निर्देश दिए। उनका कहना था कि जलकुंभी के कारण जहां पानी दूषित होता है, वहीं आसपास के लोगों को भी बदबू का सामना करना पड़ता है। उनका कहना था कि यह काम भी युद्ध स्तर पर होना चाहिए, ताकि बरसात में इस नदी के सहारे आनासागर में पानी की आवक बनी रहे और आसपास के लोगों को परेशानी नहीं उठानी पड़े। उन्होंने स्मार्ट सिटी के इंजीनियर अविनाश को मौके पर बुलाकर क्षेत्र में नाले को बनाकरप पानी के डेªनेज ठीक करने के निर्देश भी दिए।
सागर विहार में पम्पों पर बिजली कनेक्शन के दिए निर्देश
दोनों नेताओं ने वैशाली नगर स्थित सागर विहार काॅलोनी में पाल का निरीक्षण किया। उन्होंने टाटा पाॅवर के अधिकारियों से वहां लगे हुए पम्पों पर तुरंत बिजली कनेक्शन करने को कहा। उन्होंने वैशाली नगर, क्रिश्चियनगंज, शांतिपुरा आदि क्षेत्रों में नालों का जायजा करते हुए अधिकारियों से इनकी जल्द से जल्द सफाई कराने को कहा। उन्होंने क्रिश्चियन गंज में मेन रोड पर कब्रिस्तान के पास नाले को सफाई और ठीक कराने के लिए कहा। नाले की मुख्य सड़क से दूसरे छोर तक सफाई नहीं होने से सड़क पर चैम्बर बनाकर फेरो कवर से ढक दें, ताकि लोगों को आने-जाने में परेशानी नहीं हो और नाले की सफाई भी समय-समय पर होती रहे। इसी प्रकार संत कंवरराम काॅलोनी के बारह नाले का पानी सड़क पर बहने की समस्या का स्थाई समाधान कराने को कहा।
मलबा भी जल्द से जल्द उठाया जाए
देवनानी और श्रीमती हाड़ा ने अधिकारियों से कहा कि नालों की सफाई से निकले कचरे और मलबे को जल्द से जल्द उठवाने की व्यवस्था की जाए, ताकि बरसात के पानी के साथ कचरा व मलबा फिर से नालों में नहीं जाए। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते नालों की पूरी तरह सफाई हो जाती है, तो बरसात के दिनों में लोगों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। देवनानी और श्रीमती हाड़ा के साथ शहर भाजपा अध्यक्ष डाॅ. प्रियशील हाड़ा, शहर भाजपा के महामंत्री व पार्षद रमेश सोनी, पार्षद वीरेंद्र वालिया, गंगाराम, नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी रूपाराम चैधरी व नगर निगम के अन्य अधिकारी भी थे।
इन नालों की सफाई-मरम्मत के दिए निर्देश
वार्ड 2 में सिने वल्र्ड से प्रगति नगर स्थित नाले की सफाई एवं मरम्मत, रीजनल काॅलेज से हरिभाऊ उपाध्याय नगर विस्तार स्थित नाले की सफाई, हरिभाऊ उपाध्याय नगर सी-ब्लाॅक स्थित नाले की सफाई, वार्ड 3 में बांडी नदी में जलकुम्भी की कटाई, वार्ड 5 में प्रकाश नगर व ज्योति नगर के मध्य स्थित नाले की सफाई, संतकंवरराम काॅलोनी के बाहर डेयरी के पास स्थित नाले की सफाई, शास्त्री काॅलोनी स्थित नाले की सफाई, प्रेमनगर और शिवनगर के मध्य दीपक टेंट के पास स्थित नाले की सफाई, फाॅयसागर रोड स्थित कीर्ति नगर के बाहर नाले की सफाई, वार्ड 8 में आगरा गेट सोनीजी की नसियां के दोनों तरफ के नालों की सफाई, गंज थाने के सामने नाले की सफाई, फव्वारा चैराहे से देहली गेट तक नाले की सफाई, वार्ड 9 में लौंगिया नाले की सफाई, वार्ड 67 में दाधीच वाटिका से नगीना बाग स्थित नालेे की सफाई, काजी का नाला आनासागर लिंक रोड़ से अजमेर हाॅस्पिटल तक की सफाई, काजी का नाला सिविल लाइन थाने से सर्वेश्वर नगर जैन मन्दिर तक, कचहरी रोड से महाराष्ट्र मंडल स्थित नाले की सफाई, वार्ड 71 में पुष्कर रोड अद्वैत आश्रम के पास स्थित नाले की सफाई, वार्ड 77 में गांधी नगर और एच.के.एच. स्कूल के पास स्थित नाले की सफाई, वार्ड 79 में वैशाली नगर लाॅयन्स क्लब के पास स्थित नाले की सफाई, द्वारका नगर से अरावली विहार स्थित नाले की सफाई, टेलीफोन एक्स. क्वार्टर के पीछे स्थित नाले की सफाई।
अनाथ बच्चों के लिए अभी तक पैकेज
घोषित नहीं करना दुर्भाग्यपूर्ण-देवनानी
-इससे कांग्रेस सरकार की संवेदनहीनता व मक्कारी उजागर हुई
-अनाथ बच्चों का वयस्क होने तक सारा खर्च सरकार उठाए
अजमेर, 2 जून। अजमेर उत्तर के विधायक वासुदेव देवनानी ने कोरोना से अनाथ हुए बच्चों के लिए अभी तक राजस्थान में पैकेज घोषित नहीं किए जाने को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा है कि इससे कांग्रेस सरकार की संवेदनहीनता और मक्कारी उजागर हो गई है।
बुधवार को जारी बयान में उन्होंने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने अनाथ हुए बच्चों के प्रति पूरी तरह मानवीयता और संवेदना रखते हुए पैकेज घोषित कर दिया है। केंद्र सरकार अनुसरण करते हुए त्रिपुरा, असम, उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश, कर्नाटक, हरियाणा व अरूणाचल प्रदेश की सरकारों ने पैकेज घोषित कर दिए हैं, ताकि अनाथ हुए बच्चों का सरकारें सहारा बन सकें। लेकिन राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार ने अभी तक इस तरह के पैकेज की कोई घोषणा नहीं की है। इससे यह जाहिर होता है कि कांग्रेस सरकार को इन बच्चों के भविष्य की कोई चिंता नहीं है। एक तरह से सरकार ने इन बच्चों को भगवान भरोसे छोड़ दिया है।
उन्होंने कहा कि कई बच्चे तो ऐसे भी हैं, जिनके सिर से माता और पिता दोनों का साया उठ गया है। ऐसे बच्चों के सामने जीवनयापन का बड़ा संकट पैदा हो गया है। ऐसा लगता है कि बच्चों के लिए पैकेज घोषित करने में भी अपने आलाकमान से आदेश मिलने का इंतजार कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार को बिना समय गंवाए जल्द से जल्द ना केवल अनाथ बच्चों के लिए पैकेज की घोषणा करनी चाहिए, बल्कि वयस्क होने तक जीवनयापन से लेकर पढ़ाई-लिखाई तक का सारा खर्च सरकार द्वारा वहन किया जाना चाहिए।