जवाहर फाउंडेशन बाटेंगे 10000 फूड पैकेट जरूरतमंद और निर्धन लोगों को

जवाहर फाउंडेशन निभा रहा है सामाजिक सरोकार 10000 फूड पैकेट वितरित करेंगे इंदिरा रसोई की भामाशाह सेवा योजना के तहत
राजस्थान सरकार की मुहिम और मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत के आवाहन पर कोई भूखा ना सोए को साकार बनाने के लिए जवाहर फाउंडेशन ने इंदिरा रसोई से 10,000 फूड पैकेट लेने के लिए जमा कराएं अनुदान के रूप में ₹1.30 लाख रुपए
गौरतलब बात है कि कोई भूखा ना सोए मुहिम के तहत जवाहर फाउंडेशन के द्वारा प्रशासन से फूड पैकेट उपलब्ध कराने का आग्रह किया गया तथा कोविड-19 के पेशेंट्स और जरूरतमंद गरीब असहाय लोगों को भोजन उपलब्ध कराने की दिशा में अपना योगदान सामाजिक सरोकार के तहत दे रही है
भीलवाड़ा महिला कांग्रेस और जवाहर फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में आज गजाधर मानसिंगका धर्मशाला में जरूरतमंद लोगों को शाम के खाने की 400 पैकेट वितरण किए गए इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महिला कांग्रेस की अध्यक्ष रेखा हिरन विशिष्ट अतिथि समाजसेवी जगदीश मान सिंगर थे
इस अवसर पर राष्ट्रीय गौ सेवा संघ के अध्यक्ष राकेश मानसिंहका जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव हारून रंगरेज ,जवाहर फाउंडेशन के सदस्य धर्मेंद्र कोठारी, पूर्वांचल जन चेतना समिति के अध्यक्ष डॉ अशोक सिंह, दीपक व्यास ,मंजू चौधरी रामदयाल बालाई ,मोहम्मद यूसुफ काजी आदि मौजूद थे

error: Content is protected !!