अजमेर, दिनांक 3 जून 2021 को राजस्थान महिला कल्याण मंडल, चाचियावास द्वारा विभा इंडिया अमेरिका के सहयोग से जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अजमेर को 100 पीपीई किट उपलब्ध करवाए। संस्था मुख्य कार्यकारी श्रीमती क्षमा आर कौशिक ने बताया की संस्था द्वारा निति आयोग भारत सरकार व् जिला प्रशासन के निर्देशानुसार कोविड-19 के तहत किये जा रहे सेवा कार्यो के अंतर्गत जे एल एन मेडिकल कॉलेज अजमेर के रेजिडेंट डॉक्टर्स की कोविड से सुरक्षा के लिए 100 पीपीई किट भैंट किये ताकि कोविड से ग्रसित मरीजों की देखभाल के दौरान वे अपने आप को सुरक्षित रख पाएंगे।
संस्था निदेशक राकेश कुमार कौशिक ने बताया की संस्था कोविड की स्थिति की गंभीरता को समझते हुए अलग अलग तरीके से सहयोग करने की कोशिश कर रही है जिसके तहत दिव्यांगों और अति गरीब परिवारों को सूखा राशन उपलब्ध करवाना, विभिन्न ब्लॉक व् जिला स्तर के चिकित्सालयों में ऑक्सीजन कन्सेंट्रेटर, ऑक्सीमीटर उपलब्ध करवाना, पी पी ई किट उपलब्ध करवाना, दिव्यांगों के लिए अलग से टीकाकरण कैंप का आयोजन आदि कार्य किये गए है।
इस अवसर पर मेडिकल कॉलेज के अतिरिक्त प्रधानाचार्या डॉ भास्कर, चिकित्सालय अधीक्षक डॉ अनिल जैन, उप अधीक्षक डॉ लाल थदानी,, सीनियर प्रोफेसर डॉ श्याम भूतड़ा, रेजिडेंट डॉ एसोसिएशन के वाईस प्रेजिडेंट डॉ राहुल कुमार, डॉ सुनील झांझरिया, डॉ शैलेश कुमार, डॉ जीतेन्द्र कुमार आदि उपस्थित थे।