केकडी 7 जून(पवन राठी)
भारतीय जनता पार्टी केकड़ी शहर मंडल द्वारा मंगलवार को जयपुर ग्रेटर नगर निगम की भाजपा की मेयर सौम्या गुर्जर व तीन पाषर्दों को राजनीतिक दुर्भावना के कारण निलंबित करने की कार्यवाही की है उस के विरोध ने भाजपा के प्रदेश व्यापी आंदोलन के तहत भाजपा अजमेर देहात जिलाध्यक्ष देवीशंकर भूतड़ा के निर्देशानुसार भाजपा केकडी शहर मण्डल द्वारा भी मंगलवार को प्रातः 11 बजे कोविड गाइडलाइन की पालना करते हुए सांकेतिक धरना देकर उपखण्ड़ अधिकारी के माध्यम से राज्यपाल के नाम ज्ञापन दिया जाएगा व भारतीय जनता पार्टी के सभी पार्षद भी चार पांच व्यक्तियो के साथ कोविड गाइड लाइन की पालना करते हुए अपने अपने वार्ड में विरोध प्रदर्शन करेंगे।