दिनांक 07.06.2021। श्रीमती सुषील कंवर पलाडा जिला प्रमुख अजमेर की अध्यक्षता में जिला स्थापना समिति की बैठक का आयोजन दिनांक 07.06.2021 को किया गया। बैठक में श्री गौरव सैनी (आई.ए.एस.), मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद अजमेर, श्री मुरारीलाल वर्मा, अति.कलक्टर (भू.रू.) (कलक्टर प्रतिनिधि), श्रीमती अंजना शुभम, जिला षिक्षा अधिकारी (मुख्यालय) प्रारम्भिक षिक्षा अजमेर उपस्थित रहे।
बैठक में श्रीमती सुषील कंवर पलाडा जिला प्रमुख के समक्ष राजस्थान प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय अध्यापक सीधी भर्ती 2016 एवं 2018 के अन्तर्गत नियुक्त 123 अध्यापकों के 02 वर्ष का परिवीक्षाकाल पूर्ण होने पर स्थाईकरण किये जाने की अभिषंषा प्राप्त करने हेतु प्रकरण प्रस्तुत किये गये। जिस पर जिला प्रमुख की अध्यक्षता में जिला स्थापना समिति ने अनुमोदन प्रदान किया गया। जिला षिक्षा अधिकारी अजमेर को यह निर्देष जारी कर दिये गये है कि उक्त अनुमोदित प्रकरणो पर स्थाईकरण आदेष जारी कर दिये जावें। श्रीमती सुषील कंवर पलाडा जिला प्रमुख की अध्यक्षता में आदिनांक तक करीब 1143 अध्यापकों के स्थाईकरण का अनुमोदन विभिन्न चरणो में किया गया है। शेष रहे प्रकरणो में पर जिला प्रमुख द्वारा जिला षिक्षा अधिकारी प्राथमिक को निर्देष दिये गये है प्रकरणो को शीध्र ही तैयार कर अनुमोदन की कार्यवाही की जाने हेतु जिला स्थापना समिति के समक्ष प्रस्तुत कर दिये जाये। जिससे काफी समय से लम्बित प्रकरणो का निस्तारण शीध्रताषीध्र किया जा सके।
श्रीमती सुषील कंवर पलाडा जिला प्रमुख द्वारा पूर्व में समस्त जिला परिषद सदस्यों के समक्ष जिला परिषद में उपलब्ध अवरूद्ध रायल्टी राषि को ग्राम पंचातयो में विकास कार्यो में खर्च करने की मंषा जाहिर की गई थी जिस पर सभी जिला परिषद सदस्यों ने सहमति जाहिर की थी व यह निर्णय लिया कि जिला परिषद अजमेर मद में उपलब्ध रायल्टी राषि का वितरण ग्राम पंचायतो को किया जाये इसी अनुषंषा के क्रम में राषि का वितरण ग्राम पंचायतों को जनसंख्या के अनुसार सरकार द्वारा निर्देषो के तहत करने हेतु आदेष जिला प्रमुख के निर्देषो के उपरान्त जारी कर दिये गये है। जिससे राषि का उपयोग जनउपयोगी विकास कार्यो में हो सके व अवरूद्ध राषि का उपयोग जनसेवा में किया जा सके।
श्रीमती सुषील कंवर पलाडा ने बैठक उपरान्त श्री गौरव सैनी मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद अजमेर से ग्रामीण स्तर पर कोविड वैक्सीनेषन के संबंध में समीक्षा की व निर्देष प्रदान किये की ग्रामीण स्तर पर 45 से अधिक आयुवर्ग को अधिक से अधिक संख्या में वैक्सीनेषन का कार्य किया जावें । साथ ही आमजन से अनुरोध किया गया की अधिक से अधिक संख्या में वैक्सीन लगवावे अभी वैक्सीन ही संजीवनी है व मास्क एवं उचित दूरी संबंधी निर्देषो की पालना करें।
दीपक कादीया
7737597589