खवास में 100 जरूरत मंदो को दी खाद्य सामग्री
———–
केकड़ी 7 जून(पवन राठी)मानव से बढ़कर कोई धर्म नही ये उद्द्गार पूर्व सरपंच संघ अध्यक्ष धर्मीचंद न्याति ने खवास में खाद्य सामग्री वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए व्यक्त किये।इसके साथ ही न्याति ने कहा कि चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा ने कोरोना काल मे विशिष्ठ व्यवस्था कर जन जन कि सेवा की है जो पूरे देश मे एक मिशाल है।
राज्य सरकार की पहल पर कोरोना लॉक डाउन काल मे चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा द्वारा ग्राम खवास के 100 जरूरत मंदो को मदद के मकसद से खाद्य सामग्री भेजी गई थी। इस खाद्य सामग्री को एक समारोह में वितरित किया गया।समारोह की अध्यक्षता सरपंच उर्मिला न्याति थी जबकि मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सरपंच संघ अध्यक्ष धर्मी चंद न्याति उपस्थित थे।विशिष्ठ अतिथि के रूप में पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि महेश चंद शर्मा-एवम उपसरपंच सत्यनारायण वैष्णव ने शिरकत की ।
वितरित सामग्री में आटा दाल तेल सूखे मिर्च मसाले आदि थे।
समारोह में कांग्रेस ईकाई अध्यक्ष बाबूलाल खटीक-पाबूदान नायक-शंभु प्रकाश पारीक-श्रीमती आशा शर्मा भाग चंद पारीक रमेश चंद तेली-ग्राम विकास अधिकारी सुरेंद्र चौधरी देवा गुर्जर भंवर लाल सहित ग्रामवासी उपस्थित थे।