अजमेर, 12 जून। पूर्व शिक्षा मंत्री व विधायक अजमेर उत्तर वासुदेव देवनानी ने शनिवार को बी.के. कौल नगर में बांडी नदी से जलकुंभी साफ करने के कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने नगर निगम अधिकारियों को बारिश शुरू होने से पहले सभी नालों की सफाई कराने के निर्देश दिए।
बांडी नदी में काफी समय से जलकुंभी जमा होने से ना केवल पानी की आवक रूकती है, बल्कि बदबू भी फैलती है। अब सफाई होने से बरसात में बांडी नदी के जरिए आनासागर में पानी की आवक लगातार बनी रहेगी और लोगों को भी बदबू की समस्या से भी निजात मिल जाएगी। यदि बरसात के पहले सभी नालों की तेज गति से सफाई कराई जाती है, तो गंदा पानी ना सड़कों पर जमा होगा और ना ही घरों में घुसेगा। देवनानी के साथ वार्ड तीन की पार्षद प्रतिभा पाराशर, वरिष्ठ भाजपा नेता सीताराम शर्मा, अरविंद पाराशर, गणेश साहू, संजय सांखला आदि भी थे।