‘शंखनाद व चित्रकला प्रतियोगिता के परिणाम घोषित‘

श्रीरामदयाल व कलावती चौरसिया स्मृति सम्मान से होंगे पुरस्कृत

अजमेर/नाट्यवृंद एवं विवेकानन्द केन्द्र कन्याकुमारी शाखा अजमेर द्वारा ऑनलाइन आयोजित की गई शंखनाद वीडियो प्रतियोगिता एवं विवेक चित्रकला प्रतियोगिता के परिणाम आज स्वामी विवेकानन्द के महानिर्वाण दिवस 4 जुलाई पर घोषित किये गए। ट्रस्ट के पूर्वा एवं निखिल चौरसिया ने बताया कि शंखनाद प्रतियोगिता में प्रथम गहना जोशी, द्वितीय मुकेश पाण्डे व तृतीय रिद्धिमा बल्दवा, दीक्षा मंगलानी और माही राव तथा चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम कुमार अरिजीत मि़श्रा, क्ष्तिीय आर्यन राजेन्द्र जाधव व तृतीय गौरी चौधरी, रूमी हुसैन और तनुश्री सिंह रहे हैं।ं इनको ‘श्रीरामदयाल एवं कलावती चौरसिया स्मृति सम्मान‘ के तहत पुस्तक सेट एवं स्मृति चिन्ह से पुरस्कृत किया जाएगा। संयोजक भारत भार्गव ने बताया कि ‘शंखनाद‘ में 48 प्रतिभागियोें ने स्वामी विवेकानन्द के संदेशों का प्रभावी उद्घोष करते हुए वीडियो बनाये तथा ‘चित्रकला‘ में 68 बच्चों ने स्वामीजी के सपनों का भारत थीम पर आधारित आकर्षक चित्रांकन किया। निर्णायक मंडल में राजस्थान विश्वविद्यालय नाटक प्रभाग के डॉ कपिल शर्मा, टीवी एंकर प्रियदर्शिनी, लोक कला विशेषज्ञ संजय सेठी और चित्रकार प्रजेस्ट नागौरा ने सहयोग किया।

उमेश कुमार चौरसिया
ट्रस्टी
‘श्री रामदयाल एवं कलावती चौरसिया स्मृति ट्रस्ट संपर्क-9829482601

error: Content is protected !!