आम आदमी को अपना घर चलाना मुश्किल हो गया है

अजमेर कांग्रेस के वरिष्ठ युवा नेता व मानव अधिकार परिषद के अध्यक्ष शैलेश गुप्ता ने बढ़ती महंगाई के लिए केंद्र सरकार की गलत आर्थिक नीतियों और नियत को बताया है और आरोप लगाया है कि केंद्र सरकार ने 7 साल में महंगाई की रोकथाम के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया है ।
गुप्ता ने कहा कि आम आदमी को अपना घर चलाना मुश्किल हो गया है शैलेश गुप्ता ने कहा कि महंगाई कम करने में केंद्र सरकार विफल साबित हुई है पेट्रोल डीजल रसोई गैस व रोजमर्रा की सभी आवश्यक वस्तुओं पर बेतहाशा वृद्धि हो रही है खाद्य सामग्री में सरसों का तेल एवं मूंगफली के तेल में सो रुपए किलो की वृद्धि हो गई है।
पेट्रोलियम पदार्थों की बिक्री से सभी वस्तुओं के दाम तेजी से बढ़ गए हैं आज हरी सब्जियां भी आसमान छू रही है दाले महंगी हो गई है किराया बढ़ गया है मूल्य वृद्धि को रोकने के लिए एवं कम करने के लिए केंद्र सरकार को एक आर्थिक नीति बनानी पड़ेगी जिससे इस महंगाई पर काबू पाया जा सके।

error: Content is protected !!