मंत्रालयिक कार्मिकों की बैठक सम्पन्न

बैठक में प्रदेश द्वारा घोषित आंदोलन में शरीक होने का एक मत से लिया फैसला
केकड़ी 06 जुलाई【पवन राठी】 राजस्थान राज्य मंत्रालयिक संघर्ष समिति के प्रदेश सदस्यों की दिनांक 10 जुलाई को जयुपर में होने जा रही हे जिसमें मंत्रालयिक कर्मचारियों की प्रमुख मांगों को लेकर आन्दोलन की रूपरेखा तय की जानी है इसी सन्दर्भ में मंगलवार को केकड़ी सरवाड़ सावर ब्लाॅक के समस्त मंत्रालयिक कर्मचारियों की आज बैठक सम्पन्न हुई बैठक को सम्बोधित करते हुए केकड़ी ब्लाॅक के महामंत्री सत्यनारायण सोनी ने बताया कि गत 13 मार्च को केकड़ी में सम्पन्न अधिवेशन में मंत्रालयिक संवर्ग के हितों की रक्षा के लिए सभी संगठनों ने एक जुट होकर राजस्थान राज्य मंत्रालयिक कर्मचारी संघर्ष समिति का गठन कर सात सूत्रीय मांगपत्र मुख्य सचिव के समक्ष को प्रस्तुत कर मांगे नहीं माने जाने पर दिनांक 5 मई से आन्दोलन के चरणों की घोषणा करने का निवेदन किया गया परन्तु 5 माह में सरकार द्वारा राजस्थान राज्य मंत्रालयिक संघर्ष समिति के साथ कोई संवाद स्थापित नही किया गया और ना ही मांगे मानी गई है। अतः दिनांक 10 जुलाई को जयपुर में प्रदेश स्तरीय सदस्यगण की मिटिंग आहूत की गई है जिसमें आगामी आन्दोलन की रणनीती तय की जाकर आन्दोलन की घोषणा कर दी जायेगी। सरवाड़ ब्लाॅक के अध्यक्ष राजाराम पारीक, महामंत्री मंलेश्वर तिवाड़ी ने बताया कि मांग पत्र में कनिष्ठ सहायक की ग्रेड पे 3600 करने, दिनांक 30.10.2017 के वेतन कटौति के आदेश को निरस्त करन, 9-18-27 वर्ष पर देय एसीपी वेतनमान के समय देय आगामी ग्रेड पे वेतन (आगामी उच्च ग्रेड पें) का स्पष्टीकरण जारी करवाने, पदौन्नति के 26000 पदौ का नवीन सृजन करने, शासन सचिवालय एवं अधीनस्थ कार्यालयों के मत्रालयिक संवर्ग में व्याप्त वेतन असमानता को दूर करने, अन्य विभागों की भांति पंचायत राज के कर्मचारियों के पदौन्नति के पदों का सृजन करने, चयनीत वेतनमान 9-18-27 के स्थान पर 8-16-24-32 करने, मंत्रालयिक निदेशालय का गठन करने सहीत सात सूत्रीय मांगें है। केकड़ी संयोजक हरगोविन्द सिंह ने मिटिंग में सम्बोधित करते हुये बताया की सरकार ने 23 जून को आदेश जारी कर गैर तकनीकी पदों की भर्ती के लिए समान पात्रता परीक्षा (केट) का सेड्यल जारी किया जिसमें मंत्रालयिक कर्मचारियों के समान वेतनमान वाले अन्य संवर्ग की भर्ती को सेड्यूल प्रथम ग्रेजुएट ग्रुप में व मंत्रालयिक कर्मचारियों की भर्ती को सेड्यूल द्वितीय सीनीयर सैकण्डरी ग्रुप में रखा जिससे मंत्रालयिक कर्मचारियों में सरकार के प्रति भारी आक्रोश पैदा हो गया है बाद में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि केकड़ी ,सरवाड, सावर ब्लाॅक के समस्त विभागो के मंत्रालयिक कर्मचारी सघर्ष समिति के आहवान पर आन्दोलन में भाग लेगे। बैठक में प्रदेश सघर्ष समिति सदस्य एवं प्रवक्ता शम्भूसिंह राठौड, कोषाध्यक्ष जुगलकिशोर दाधीच, सरवाड उपाध्यक्ष कुलदीप सिंह, इलियास मोहम्मद, विपिन जैन, लोकेश तेली, भोजराज माली, सुरेन्द्र सिंह, रविकुमार बोयत, करणसिंह शक्तावत, ओमप्रकाश शर्मा उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!