चोरों के होंसले बुलंद दिन दहाड़े सुने मकान के ताले तोड़ किया हाथ साफ

तेजी से बढ़ रहा शहर में अपराधों का ग्राफ
=======================
केकड़ी 10 जुलाई (पवन राठी)केकड़ी शहर में चोरों के होंसले इतने बुलंद है कि शनिवार को अजमेर रोड स्थित पावर हाउस स्थित संतोष नगर कॉलोनी में दिन दहाड़े मकान के ताले तोड़ कर 5 तोले सोने के आभूषण सहित 40 हजार की नगदी ले उड़े।
दिन दहाड़े घटित इस घटना से शहर में खोफ एवम दहसत का माहौल व्याप्त हो गई।
संतोष नगर स्थित अभिषेक गोयल पुत्र सत्य नारायण गोयल की पत्नी दिन में एक बजकर 35 मिनिट पर घर पर ताला लगाकर बाजार गई थी।सूने मकान के ताले तोड़ कर अलमारी में रखे 5 तोले सोने के गहने और 40 हजार की नगदी पर हाथ साफ कर रफ्फूचक्कर हो गए।
पड़ोसी को घर के ताले खुले पाए जाने पर अभिषेक को मोबाइल पर सूचना 2 बजकर10 मिनिट पर दी गई अभिषेक ने घर पंहुच कर देखा सारा घर अस्त व्यस्त हो चुका था और सोने के गहने सहित नगदी गायब है।तत्तकाल पुलिस को सूचना दी गई हेड कांस्टेबल बलवंत सिंह ने घटनास्थल पर पंहुच कर मौका मूआयना किया और मुकदमा दर्ज कर अज्ञात चोरों की तलाश प्रारंभ कर दी है।

error: Content is protected !!