राजस्थान राज्य मंत्रालयिक कर्मचारी संघर्ष समिति का शहीद स्मारक पर सांकेतिक धरना

केकडी 12 जुलाई(पवन राठी) राजस्थान राज्य मंत्रालयिक कर्मचारी संघर्ष समिति के प्रांतीय सदस्यों द्वारा पूर्व घोषित
कार्यक्रम अनुसार शहीद स्मारक जयपुर एक दिवसीय सांकेतिक धरना दिया गया जिसमें केकडी के मंत्रालयिक कर्मचारियों ने भाग लिया।
केकडी ब्लाक के महामंत्री सत्यनारायण सोनी ने बताया कि धरना स्थल पर सम्पन्न सभा को गजेन्द्र सिंह राठौड़, महेन्द्र सिंह धायल, शम्भूसिंह राठौड, देवीसिंह भाटी, अशोक भण्डारी, सुरेश धाभाई, गिर्राज चौधरी, अल्लानूर, प्रांतीय सदस्य व जलदाय विभाग से राजेन्द्र सिंह हाडा, पेंशन विभाग से कमलेश शर्मा, ईएसआई से वीरेन्द्र माथुर, बीमा विभाग से दिलीप सिंह ने सम्बोधित करते हुए 30 सितम्बर 2017 के वेतन कटौति के आदेश को
प्रत्याहरित करने पंचायतराज के मंत्रालयिक कर्मचारियो के पदोन्नति के पदों का सृजन करने व अंतर जिला स्थानान्तरण करने, संघर्ष समिति के साथ पूर्व में हुये समझौते के अनुसार मंत्रालयिक कर्मचारियों के पदोन्नति के शेष पदों को रिलीज करने, ग्रेड पे में वृद्धि करने सहित संघर्ष समिति के
सात सूत्रीय मांग पर प्रकाश डाला।
बाद में संघर्ष समिति के संयोजक मण्डल सदस्यों द्वारा मुख्यमंत्री के सचिव ललित कुमार, मुख्य सचिव, वित्त सचिव राजस्थान सरकार को सचिवालय जाकर ज्ञापन सौंपा।
संघर्ष समिति के संयोजक मण्डल सदस्य एवं प्रदेश प्रवक्ता शम्भूसिंह राठौड ने बताया कि संघर्ष समिति के आंदोलन का दूसरा चरण सफल रहा व आगामी चरण मे 22 जुलाई से 25
जुलाई तक सम्पूर्ण राज्य में मंत्रालयिक कर्मचारी काली पट्टी
बाधंकर मध्यान्ह पश्चात आधे दिवस का कार्यबहिष्कार व प्रदर्शन
किया जायेगा। आंदोलन के आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने हेतु मंत्रालयिक कर्मचारियों में जागृति अभियान चलाया जायेगा। जागृति अभियान हेतु संभाग स्तरीय टीमों का
गठन किया जो संभाग स्तर पर दौरा कर राज्य के समस्त जिलों में
जिला संयोजकों की नियुक्ति पर संघर्ष को आगे बढाने हेतु कार्य करेगे।
धरना स्थल पर सर्वेश्वर शर्मा रोडवेज विभाग, मोहन तनेजा ईएसआई विभाग, पे्रम बैरवा समाज कल्याण विभाग, गिर्राज सोनी, जलदाय विभाग सहित संघर्ष समिति व प्रांतीय
सदस्यों के समर्थन में सैकड़ो मंत्रालयिक कर्मचारी उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!