अजमेर कांग्रेस के वरिष्ठ युवा नेता व मानव अधिकार परिषद के अध्यक्ष शैलेश गुप्ता ने अजमेर पधारे ऊर्जा एवं जलदाय मंत्री श्री बीडी कल्ला जी से भेंट कर उन्हें अजमेर शहर की बिगड़ती हुई पेयजल समस्या से अवगत कराया साथ ही उन्होंने फ़ाय सागर फिल्टर प्लांट से जितने भी क्षेत्र को पानी सप्लाई किया जाता है उस क्षेत्र में रोजाना आ रही पानी की समस्याओं के बारे में बताते हुए कहा कि क्षेत्र में कई नई नई कॉलोनियां बन गई है जहां पर पीने के पानी की पाइप लाइन अभी तक नहीं डली है वहां पर पानी की पाइप लाइन डाली जावे एवं इस सम्पूर्ण क्षेत्र में पानी का प्रेशर बहुत कम होता है पानी का प्रेशर बढ़ाया जाए एवं पानी जो 72 से 96 घंटे के अंतराल में आम जनता को दिया जाता है उसे कम कर 48 घंटे में पानी की व्यवस्था की जाए जिसे आदरणीय मंत्री जी ने अच्छे से सुना एवं जलदाय विभाग के आला अधिकारियों को इस बारे में कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही शैलेश गुप्ता ने मंत्री जी से अजमेर शहर में टाटा पावर द्वारा पिछले 3 महीने से आम जनता को जो बिजली के बिल भेजे गए हैं वह बिना जांच करें बहुत ही ज्यादा भेज दिए गए हैं उस पर कार्रवाई करते हुए कम कराया जाए एवं टाटा पावर के अधिकारियों को पाबंद किया जाए कि वह उपभोक्ताओं से नम्रता से पेशावे एवं उनकी समस्या पर शीघ्र ध्यान दें इस पर अजमेर विद्युत वितरण निगम की ओर से हर सप्ताह एक अधिकारी को एवं टाटा पावर के अधिकारी को बैठा कर आम जनता की समस्या निवारण के लिए शिविर लगाया जाएगा