समाज में कुछ लोग ऐसे हैं जिनका योगदान कोराना महामारी से सुरक्षा देने एवं जागरुकता फैलाने में अतुल्य है । कोरोना महामारी से तो हम जीत जाएंगें, बेशक जीत जाएंगे, लेकिन समाज में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहे इन मसीहाओं के योगदान को कभी नहीं भूला जा सकता।
जब से कोरोना महामारी ने दस्तक दी है तब से बहुत से समाजसेवी अपना-अपना योगदान दे रहे है। बाड़मेर में कांग्रेस पार्टी के युवा नेता आजाद सिंह राठौड़ ने पहली लहर से लेकर अब तक कोरोना महामारी से बाड़मेरवासियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाल रखी है।
कांग्रेस पार्टी के युवा नेता आजाद सिंह राठौड़ द्वारा बाड़मेर शहर के बाद बाड़मेर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायतों में कोविड प्रोटेक्शन प्रोग्राम “मेरा गांव, मेरी जिम्मेदारी” अभियान चल रहा है जो कोरोना के विरुद्ध सुरक्षा एवं जागरुकता का जन आंदोलन बन गया है।
राठौड़ ने बताया की बाड़मेर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत भादरेश, महाबार, लंगेरा, भाडखा, कपूरड़ी, खारिया तला, रोहिली, मुरटाला गाला, वांकलपुरा एवं केरली नाडी हाजाणियों की ढ़ाणी के राजस्व गांवों में बाड़मेर ग्रामीण क्षेत्र के अब तक के सबसे बड़े एवं सघन कोविड प्रोटेक्शन अभियान “मेरा गांव, मेरी जिम्मेदारी” के तहत कोविड से बचाव हेतु युवा साथियों, पंचायतीराज जनप्रतिनिधियों एवं कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं के माध्यम से कोविड सुरक्षा किट वितरित किये गये। हमारा प्रयास है की बाड़मेर विधानसभा क्षेत्र का एक भी व्यक्ति कोविड सुरक्षा किट से वंचित न रह जाए।
“मेरा गांव, मेरी जिम्मेदारी” अभियान के तहत बाड़मेर विधानसभा क्षेत्र की समस्त ग्राम पंचायतों में कोविड सुरक्षा किट का वितरण किया जा रहा है साथ ही कोरोना महामारी को लेकर आवश्यक सावधानियां बरतने के बारे में भी आमजन को जागरुक किया जा रहा है।
“मेरा गांव, मेरी जिम्मेदारी” अभियान के प्रभारी नारायण मेघवाल ने बताया की हर ग्राम पंचायत में युवा साथियों एवं स्थानीय जन प्रतिनिधियों को साथ लेकर हम मास्क, सेनेटाईजर एवं अन्य बचाव सामग्री का वितरण करते है साथ ही ज्यादा से ज्यादा लोगों को वेक्सीनेशन के लिए प्रेरित करते है।
मेघवाल ने बताया की स्थानीय जन प्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं के साथ – साथ आमजन का इस कोरोना के विरुद्ध जन आंदोलन में भरपूर सहयोग व समर्थन मिल रहा है। जिसको देखते हुए लग रहा है की हमारे नेता आजाद सिंह राठौड़ का संकल्प “स्वस्थ बाड़मेर, समृद्ध बाड़मेर” जल्द ही साकार होगा।
– देवेंद्र जोशी ( कार्यालय : श्री आज़ाद सिंह राठौड़, बाड़मेर )
+91-9828148888