पेट्रोल ,डीजल, गैस व खाद्य सामग्री पर बढ़ती महंगाई के विरोध में प्रदर्शन व हस्ताक्षर अभियान

अजमेर/ आज देहली गेट,अजमेर पर अखिल भारतीय अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी व राजस्थान अल्पसंख्यक विभाग के आबिद कागजी के निर्देशानुसार अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी एवं राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव महेंद्र सिंह रलावता के नेतृत्व में व अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान उपाध्यक्ष प्रताप सिंह यादव की अध्यक्षता में देश में पेट्रोल डीजल गैस के बढ़ते हुए भावों के विरोध में विशाल प्रदर्शन कर हस्ताक्षर अभियान किया ।जिसमें स्थानीय कांग्रेसजन व नागरिकों के साथ साथ हजारों जायरिनौं ने भी हस्ताक्षर कर अपनी भागीदारी प्रदशित की ।
सौरभ यादव ने बताया की इस अवसर पर बोलते हुए श्री महेंद्र सिंह रलावता ने कहा की 7 साल पूर्व श्री नरेंद्र मोदी बोलते थे कि बहुत हुई महंगाई की मार अबकी बार मोदी सरकार, लेकिन अब जनता कह रही है बहुत हुई महंगाई की मार अब नहीं चाहिए मोदी सरकार जनता मोदी सरकार की नीतियों से तंग आ चुकी है व उसे बदलने का मानस बना चुकी है। देशव्यापी महंगाई पर बोलते हुए प्रताप सिंह यादव ने कहा कि 2013 में जब गैस सिलेंडर 325 से बढ़कर ₹345 हुआ था जिसमें गैस सब्सिडी भी शामिल थी तब स्मिता ईरानी ने कहा था की गैस के भाव कब नहीं हुए तो मैं अपना सर गंजा करूंगी अब जब ₹900 के आसपास गैस सिलेंडर बिना सब्सिडी के मिल रहा है तो वे कहां सो रही हैं। इसी प्रकार जब विश्व बाजार में ₹145 डालर प्रतिवेदन खनिज तेल था तब कांग्रेस सरकार ₹65 पेट्रोल देती थी उसके बाद जब भाव $20 प्रति बैरल तक पहुंच गए तो इससे मिलने वाली राहत हर बार नरेंद्र मोदी ने उत्पादन शुल्क के नाम पर मूल्य में जोड़ दी व जनता को राहत नही प्राप्त करने की अब जब ₹110 लीटर पेट्रोल के भाव पहुंच रहे हैं तब बाबा रामदेव जो कहते थे कि मोदी सरकार बनने पर ₹35 लीटर पेट्रोल मिलेगा वे कहां सो गए है। नरेंद्र मोदी के राज में अगर कोई पनपा है तो अदानी, अंबानी,बाबा रामदेव व उद्योगपति मोदी समुदाय प्रमुख है।इस अवसर पर सभी नेताओं ने कहा की अगर सरकार ने पेट्रोल डीजल के भावों पर लगाम नहीं लगाई रसोई की गैस सस्ती नहीं की तो इससे भी बड़ा कदम अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश के अनुसार उठाया जाएगा।जिसकी समस्त जिम्मेदारी भारत सरकार की होगी ।
इस कार्यक्रम का आयोजन राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अल्पसंख्यक विभाग के सचिव अली अकबर घोसी के द्वारा आयोजित किया गया ।

इस अवसर पर अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव सुरेश कुमार लद्दड़ अनुसूचित जाति विभाग के उपाध्यक्ष सौरभ यादव प्रदेश महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष रागिनी चतुर्वेदी, मंजू बलाई ,रेखा कवर, प्रेम सिंह अजमेर शहर जिला महिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष मीनाक्षी यादव, हेमराज कसौटिया ,ऋषि घारू, मोहसिन रंगरेज, परवेज खान, बदरुद्दीन कुरैशी, कयूम खान, शोएब अख्तर ,नजर हुसैन वसीम रंगरेज, यूनुस खान, रमजान चिश्ती, शाकिर हुसैन, शादाब हुसैन ,वसीम अकरम, फिरोज हुसैन, बशीर मोहम्मद ,हाशिम कुरैशी, सुभानी ,शेख नसरुद्दीन, ईशान हुसैन, अफजल, वसीम अहमद, फैजान अंसारी ,अरबाज हुसैन, आरिफ हुसैन, अल्ताफ आदि उपस्थित थे।

सौरभ यादव
निवर्तमान उपाध्यक्ष: अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी (एस.सी. विभाग)

error: Content is protected !!