एचडीएफसी एर्गो ने राजस्‍थान में किसानों के लिये खरीफ सीजन के लिये प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना लागू की

जयपुर, जुलाई, 2021: एचडीएफसी एर्गो जनरल इंश्‍योरेन्‍स कंपनी, भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी गैर-जीवन बीमा प्रदाता, को राजस्‍थान सरकार ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (पीएमएफबीवाय) लागू करने के लिये अधिकृत किया है। यह योजना जैसलमेर, सीकर और टोंक जिलों के ऋणी और गैर-ऋणी किसानों के लिये वर्ष 2021 के खरीफ सीजन के लिये है।
यह योजना इन जिलों में राजस्‍थान सरकार द्वारा योजना के अंतर्गत अधिसूचित की गई निम्नलिखित फसलों के लिए लागू होगी। जैसलमेर में बाजरा, मूंगफली, ग्‍वार, मूंग, मोठ, तिल के लिए, सीकर में बाजरा, लोबिया, मूंगफली, ग्‍वार, मूंग, मोठ के लिए वही टोंक में बाजरा, उड़द, मूंगफली, ग्‍वार, ज्‍वार, मक्‍का, मूंग, तिल की फसल के लिए यह योजना लागू की जाएगी।
पीएमएफबीवाय योजना सूखा, बाढ़, रूखाई, भू-स्‍खलन, चक्रवात, तूफान, कीट, रोग, आदि जैसे बाहरी जोखिमों की एक व्‍यापक श्रृंखला से फसल को होने वाली हानियों के लिये किसानों को बीमित करती है। फसल की हानि का पता लगाने के उद्देश्‍य से, राज्‍य सरकार इस योजना के लिये अधिसूचित क्षेत्रों में अधिसूचित फसलों पर क्रॉप कटिंग एक्‍सपेरिमेंट्स (सीसीई) की योजना बनाकर उन्‍हें संचालित करेगी। यदि सीसीई के आधार पर फसल का डाटा कम पाया जाता है, तो किसान को कम फसल का पीडि़त माना जाएगा, जिसके लिये उसके दावों पर भुगतान होगा।
यह योजना फसल-चक्र की सभी अवस्‍थाओं के लिये बीमा कवर प्रदान करती है, जैसे बुआई से पहले, पैदावार और कटाई के बाद के जोखिम। पीएमएफबीवाय योजना के अंतर्गत सभी उत्‍पाद कृषि विभाग द्वारा अनुमोदित होते हैं। जैसलमेर, सीकर और टोंक जिलों के किसान अपने-अपने बैंकों, कॉमन सर्विस सेंटरों (सीएससी) में जाकर या एचडीएफसी एर्गो के अधिकृत एजेंट्स से संपर्क कर उपरोक्‍त उल्‍लेखित फसलों के लिये पीएमएफबीवाय योजना के अंतर्गत बीमा कवर ले सकते हैं। बीमा कवर पाने के लिये वैधता अवधि का विवरण किसानों के लिये कृषि विभाग की वेबसाइट पर उपलब्‍ध होगा। इस योजना के अंतर्गत कवर पाने की अंतिम तिथि 31 जुलाई, 2021 है।

error: Content is protected !!