आज दिनांक 14 जुलाई 20212 को नसीराबाद रोड स्थित 9 नम्बर पेट्रोल पम्प पर ए.आई.सी.सी. व आई.वी.सी के निर्देषानुसार कांग्रेस के दक्षिण विधानसभा प्रत्याक्षी हेमन्त भाटी व युवक कांग्रेस के नेता डॉ. सुनील लारा की अगुवाई में देष में लगातार बढ़ रही पेट्रोल-डीजल के दामों को लेकर कार्यकर्ताओ ने रोष का इजहार करते हुए प्रधानमंत्री मोदी के पुतले को खिलाडी का रच देते हुए जिस तरह पेट्रोल 100 के पार कर चुका है यानि पेट्रोल शतक लगा चुका है उसी तरह खिलाड़ियों के भी शतक का अभिवादन करते हुए आक्रोष जाहिर किया साथ ही मानव श्रंृखला बनाकर कोरोना गाईडलाईन को मध्यनजर रखते हुए प्रदर्षन किया।
यह जानकारी देते हुए हेमन्त भाटी ने बताया कि जिस तरह देष दो साल से कोरोना की भयंकर महामारी से जुझ रहा है और वही केन्द्र के निकम्मी सरकार आज जनता का खुद चुसने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। इस बढ़ती मंहगाई ने आम जनता की कमर पूरी तरह से तोड़ दी है। जब देष में यू.पी.ए. की सरकार थी तब अगर पेट्रोल-डीजल के 10 पैसे बढ़ते थे तो भाजपा के नेता इतना हल्ला मचाते थे व सड़कोक पर आकर प्रदर्षन करते थे लेकिन केन्द्र सरकार के राज में आज मंहगाई इस कदर बढ़ती जा रही है लेकिन इनके नेता और इनके मुखिया मोदी अभी तक चुप्पी साधे हुये है कोई भी बढती मंहगाई पर कुछ नहीं बोलता।
डॉ. सुनील लारा ने बताया कि अब युवा और जनता इस झुठे व जुमले वादे वाले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की बातो मे नहीं आने वाली है क्योंकि इस सरकार ने अच्छे दिन के वादे दिखाकर जनता के साथ छलावा किया है तथा केन्द्र सरकार अगर पेट्रोल-डीजल के दाम जल्द से जल्द कम नहीं करती है तो पूरे राजस्थान के युवा कांग्रेस पूर्ण रूप से हर शहर में उग्र प्रदर्षन करेगी जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रषासन की होेगी।
प्रदर्शन करने वालो में निर्वतमान सचिव लोकेष शर्मा, पूर्व युथ कांग्रेस दक्षिण उपाध्यक्ष पवन ओड, प्रदेष सचिव नवीन कच्छावा, युथ कांग्रेस के ईष्वर राजोरिया, अब्दूल फरहान, मनीष सेन, शब्बीर खान, रूपेष कुमार, घनष्याम वर्मा, अंकित मोटवानी, हरीष जोनवाल, मोईन खान, अनिल गोयर, अंकित घारू, सूरज कलोसिया, हरीष कुमार, नवीन तंवर, विक्रम राठौड़, रतन गोठवाल, धनसिंह, निखिल राजोरिया व रवि यादव सहित युवक कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।