सुषील कवंर पलाड़ा द्वारा पंचायत समिति में कार्यरत कार्मिको के आश्रितो अनुकम्पात्मक नियुक्ति

दिनांक 16.08.2021। दिनांक 04.08.2021 को जिला परिषद कार्यालय अजमेर में श्रीमती सुषील कवंर पलाड़ा जिला प्रमुख अजमेर की अध्यक्षता में जिला स्थापना समिति की बैठक आयोजित की गई थी। जिसमें निम्न सदस्यगण श्री गौरव सैनी, मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद, अजमेर, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद, अजमेर एवं श्रीमती अंजना शुभम्, जिला षिक्षा अधिकारी (मुख्यालय) प्रा.षि. अजमेर उपस्थित रहे है। जिला स्थापना समिति की बैठक में पचंायत समिति में कार्यरत कार्मिको के आश्रितों को अनुकम्पात्मक नियुक्ति देने का निर्णय लिया गया था। उक्त निर्णय की पालना में दिनांक 15.08.2021 को मृतकआश्रितों को अनुकम्पात्मक नियुक्ति प्रदान की गई। जिनमें पंचायत समिति किषनगढ में ग्राम विकास अधिकारी के पद पर कार्यरत स्व. श्री शैलेन्द्र कुमार सक्सेना के आश्रित पुत्र श्री लक्ष्य सक्सेना को ग्राम विकास अधिकारी के पद पर पंचायत समिति जवाजा, पंचायत समिति श्रीनगर में कार्यरत ग्राम विकास अधिकारी स्व. श्री सत्यनारायण पथरिया के आश्रित पुत्र श्री मनोज पथरिया को ग्राम विकास अधिकारी के पद पर पंचायत समिति सरवाड़, पंचायत समिति जवाजा में कार्यरत ग्राम विकास अधिकारी स्व. श्री प्रदीप कुमार गर्ग की आश्रित पत्नि श्रीमती सरोज गर्ग को ग्राम विकास अधिकारी के पद पर पंचायत समिति अजमेर ग्रामीण, पंचायत समिति भिनाय मे कार्यरत कनिष्ठ सहायक स्व. श्री जगदीष चन्द्र बैरवा की आश्रित पत्नि श्रीमती मंजू देवी को सहायक कर्मचारी के पद पर पंचायत समिति सरवाड़ में नियुक्ति प्रदान की गई। सभी मृतकआश्रितों द्वारा जिला प्रमुख श्रीमती सुषील कवंर पलाड़ा का आभार व्यक्त किया गया। जिला प्रमुख श्रीमती सुषील कवंर पलाड़ा ने सभी मृतकआश्रितो को अपने कार्य में ईमानदारी बरतने एवं कानून तथा नियमों के दायरे में रहकर कार्य करने हेतु प्रतिबद्ध किया। जिला प्रमुख ने मृतकआश्रितों को संबोधित कर कहा कि उन्हे आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष पर जो एक नया आयाम मिला है उसे पूरी ईमानदारी से निभाये।

दीपक कादीया
7737597589

error: Content is protected !!