स्वतन्त्रता सेनानियों को आदर्श के रूप में अपनाएं-जालोरी

अजमेर 16 अगस्त। राजस्थान माध्यमिक षिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. डी.पी. जारोली ने स्वतन्त्रता दिवस पर बोर्ड कर्मियों का आव्ह्नान किया कि हम अपने स्वतन्त्रता सेनानियों से, जिनके अनेकांे नाम है, यदि कुछ को ही हम आदर्श के रूप में अपनाना शुरू करें तो सभी समस्याओं का हल सम्भव है। यह आजादी का जश्न हम इस लिये मना पा रहे है, कितने ही वीरों की कुरबानियों के कारण भारत को आजादी मिली।
डॉ. जारोली रविवार को स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर बोर्ड प्रागंण में ध्वजारोहण कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस स्वतन्त्रता दिवस की थीम ‘‘राष्ट्र पहले, हमेशा पहले‘‘और बोर्ड के सन्दर्भ में ‘‘बोर्ड फर्स्ट, ऑल्वेज फर्स्ट‘‘ की विचारधारा को अपनी कार्यशैली में अपनाना होगा। उन्होंने कहा की राजस्थान बोर्ड ने गत वर्ष कोरोना काल में 21 लाख परीक्षार्थियों की परीक्षा आयोजित कर विश्व में इतिहास रच दिया था और इस वर्ष भी देश में सबसे पहले परिणाम घोषित कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। इस अवसर पर बोर्ड सचिव अरविन्द सेंगवा, वित्तीय सलाहकार श्रीमती रश्मि बिस्सा, बोर्ड कर्मचारी संघ के अध्यक्ष सतीश जाटव और महासचिव मोहन सिंह रावत भी उपस्थित थे।

उप निदेषक (जनसम्पर्क)

error: Content is protected !!