वृक्ष की छाया, वृद्ध का साया

केकड़ी 21 अगस्त (पवन राठी)भारत के 75वें स्वतन्त्रता दिवस के उपलक्ष पर संत निरंकारी मिशन द्वारा अर्बन ट्री कलस्टर का अभियान का शुभारंभ किया गया
“वननेस वन” नाम की इस परियोजना को सद्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के आशीर्वाद से संपूर्ण भारत में 22 राज्यों के 280 शहरों में चयनित लगभग 350 स्थानों पर आयोजित किया जा रहा है इसमें लगभग एक लाख 50 हजार वृक्षों का रोपण किया गया
भविष्य में इनकी संख्या में वृद्धि होने की संभावना है इस महाअभियान में संत निरंकारी मिशन के सेवादारों एवं श्रद्धालुओं की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी इस मुहिम में संत निरंकारी मिशन के अतिरिक्त केंद्रीय व राज्य सरकार,स्थानीय प्रशासन,शैक्षणिक संस्थान एवं आर.डब्ल्यू.ए. आदि के लोग भी सम्मिलित होंगे।
केकड़ी ब्रांच मुखी अशोक रंगवानी ने बताया कि इस अभियान का शुभारंभ करते हुए सद्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज ने कहा कि प्राणवायु जो हमें इन वृक्षों से प्राप्त होती है धरती पर इसका संतुलन बनाने के लिए हमें स्थान-स्थान पर वनों का निर्माण करना आवश्यक है जिससे की अधिक मात्रा में ऑक्सीजन का निर्माण होगा और उतनी ही शुद्ध वायु प्राप्त होगी।जिस प्रकार वननेस वन का स्वरूप अनेकता में एकता का दृश्य प्रस्तुत करता है उसी प्रकार मानव को भी समस्त भेदभाव को भुलाकर शांतिपूर्ण सह अस्तित्व के भाव में रहकर संसार को निखारते चले जाना है।
केकड़ी ब्रांच के मीडिया सहायक राम चन्द टहलानी ने बताया कि सतगुरु माता सुदीक्षा जी ने वर्ल्ड सीनियर सिटीजन डे का जिक्र करते हुए उदाहरण दिया कि जिस प्रकार बड़े बुजुर्गों का आशीष हमारे लिए अनिवार्य है उसी प्रकार वृक्ष भी हमारे जीवन के लिए अत्यधिक महत्वपूर्ण है वननेस वन नाम की इस परियोजना के अंतर्गत संपूर्ण भारत के भिन्न-भिन्न स्थानों पर वृक्षों को के समूह लगाए जाएंगे जिनकी अधिक संख्या के प्रभाव से आसपास का वातावरण प्रदूषित होने से बचेगा स्थानीय तापमान भी नियंत्रित रहेगा सभी वृक्षों को स्थानीय जलवायु एवं भौगोलिक परिवेश के अनुसार ही शुरु किया जाएगा। संत निरंकारी मिशन के सेवादार वृक्षों को लगाने के उपरांत 3 वर्षों तक निरंतर उनकी देखभाल भी करेंगे इसमें वृक्षों की सुरक्षा खाद एवं जल की सुचारू रूप से व्यवस्था करना सम्मिलित है।
यह सर्वविदित है कि संत निरंकारी मिशन एक विश्व स्तरीय आध्यात्मिक मंच है जो सभी में ईश्वर निराकार की उपस्थिति के आधार पर प्रेम सहिष्णुता एवं एकता में सद्भाव की विचारधारा में विश्वास रखता है मिशन द्वारा पर्यावरण की सुरक्षा के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं समय-समय पर देश भर में वृक्षारोपण एवं उनका संरक्षण,जल संरक्षण,अपशिष्ट प्रबंधन और प्लास्टिक का उपयोग न करने जैसे अभियानों की पहल की गई है।
केकड़ी सेवादल इंचार्ज लक्ष्मण धनजानी ने बताया कि इस वननेस वन अभियान के अंतर्गत केकड़ी में भी आगामी 29 अगस्त रविवार को देवगावँ गेट बाहर स्थित मोक्ष धाम के बाहर सड़क के दोनों और पौधारोपण किया जाएगा एवं उन्हें तारबंदी कर सुरक्षित कर आगामी तीन वर्ष तक देखभाल भी की जाएगी। जिसमें केकड़ी,गुलगांव और टांकावास के मुखीयों के सानिध्य में समस्त सेवादार सेवाएं देंगे।

error: Content is protected !!