केकड़ी 22 अगस्त(पवन राठी)भगवान महावीर विकलांग समिति अजमेर-जयपुर एवम लायंस क्लब केकड़ी के संयुक्त तत्वावधान और जैन धर्म कांटा बघेरा रोड बाई पास चौराहा केकड़ी के सौजन्य से 23 अगस्त 2021 को लायंस भवन जयपुर रोड में सुबह11 बजे से चार बजे तक विशाल निशुल्क श्रवण यंत्र वितरण शिविर का आयोजन होगा।
लायन एस एन न्याति ने बताया कि शिविर से लाभ प्राप्त करने वाले को आधार कार्ड की फ़ोटो प्रति साथ लानी होगी।
प्रोजेक्ट चेयरमैन राकेश जैन ने अपील की है कि शिविर में कोविड 19 गाइड लाइन की पालना करे और मास्क लगाकर ही शिविर में पधारे।
शिविर में भगवान महावीर विकलांग सेवा समिति जयपुर-अजमेर के संयुक्त सचिव सुरेश मेहरा एवम चुरू के कान विशेषज्ञ प्रेम प्रकाश जी द्वारा कानों की जांच की जाकर आवश्यकतानुसार BTE स्पेशल कान की मशीन का वितरण किया जाएगा।