रक्षा बंधन हर्षोल्लास से मनाया

केकड़ी 22 अगस्त (पवन राठी)भाई-बहिन के अटूट प्यार और स्नेह का प्रतीक रक्षा बंधन का त्योहार केकड़ी शहर सहित पूरे क्षेत्र ने जोश खरोश और पूर्ण हर्षोल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर बहिनों ने अपने भाइयों की कलाइयों पर रक्षा सूत्र बांध कर अपनी रक्षा का वचन प्राप्त किया और उपहार प्राप्त किये।
आज सुबह से ही बाजारों में काफी गहमा गहमी रही विशेष रूप से राखी की दुकानों मिठाई की दुकानों परचूनी दुकानों पर काफी भीड़ रही। बस स्टैंड पर भी काफी महिलाओ की भीड़ देखी गई।रोडवेज में निशुल्क यात्रा की घोषणा के कारण आलम यह रहा कि अनेक बसे आगे से ही खचा खच भरी
होने के कारण बिना केकड़ी स्टैंड में दाखिल हुए ही अपने गंतव्य की और निकल पड़ी जिसके कारण यात्रा करने वाली महिलाओं को बसों का इंतजार करना पड़ा।
केकड़ी शहर के चारभुजा घाट पर विशेष पूजा अर्चना कर पुरातन काल से चली आ रही परंपरा का निर्वहन किया गया।

error: Content is protected !!