माइक्रोसॉफ्ट ने टेक स्टार्टअप्स को मजबूत बनाने के लिए इन्वेस्ट इंडिया से सहयोग किया

11 टेक स्टार्टअप्स का समूह स्टार्टअप्स प्रोग्राम के लिए माइक्रोसॉफ्ट से जुड़ा

नई दिल्ली, 24 अगस्त 2021 : माइक्रोसॉफ्ट इंडिया ने देश में टेक स्टार्टअप्स को सहारा देने के लिए आज भारत सरकार के राष्ट्रीय निवेश प्रोत्साहन एवं सुविधा संगठन, इन्वेस्ट इंडिया के साथ सहयोग की घोषणा की. इस सहयोग के अंतर्गत माइक्रोसॉफ्ट फॉर स्टार्टअप्स प्रोग्राम एक्सीलरेटिंग ग्रोथ ऑफ़ न्यू इंडियाज इनोवेशंस अग्नि मिशन के साथ घनिष्ठतापूर्वक कार्य करेगा. गौरतलब है कि अग्नि मिशन भारत सरकार के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार के कार्यालय का कार्यक्रम तथा प्रधान मंत्री के विज्ञान, प्रौद्योगिकी, एवं नवाचार परामर्शी परिषद् (PM-STIAC) के अधीन एक मिशन है, जो भारत के सबसे बेहतरीन तकनीकों को उनके संभावित अपनाने वालों (अडॉप्टर) से साथ संयोजित करता है. अग्नि मिशन के सहयोग से माइक्रोसॉफ्ट ने स्टार्टअप्स प्रोग्राम के लिए 11 स्टार्टअप्स को शामिल किया है. ये सभी स्टार्टअप्स कृषि, रक्षा और सुरक्षा, आईटी/आईटीईएस, इ-मोबिलिटी, अपशिष्ट प्रबंधन और वित्तीय सेवाओं जैसे विभिन्न उद्योगों के हैं.

इन्वेस्ट इंडिया के एमडी और सीईओ, दीपक बागला ने कहा कि, “वैश्विक अर्थव्यवस्था में भारत की निरंतर मजबूती सुनिश्चित करने में भारतीय नवाचार के पोषण के लिए विश्व में शीर्ष उपक्रमों के साथ ठोस गठबंधन अग्नि के सबसे महत्वपूर्ण योगदानों में से एक है. मैं वैश्विक बदलाव के इस अभूतपूर्व समय में भारत की नवाचार परिदृश्य को बदलने में मुख्य भूमिका निभाने के लिए अग्नि मिशन को बधाई देता हूँ.”

माइक्रोसॉफ्ट फॉर स्टार्टअप्स प्रोग्राम के लिए चयनित स्टार्टअप्स को एज्‍योर क्रेडिट्स और उनकी वृद्धि बढ़ाने पर केन्द्रित टेक्नोलॉजी और व्यावसायिक गतिशीलता के लिए सहयोग सहित ढेरों लाभ सुलभ होंगे. स्टार्टअप्स एज्‍योर, गिटहब, और एम365 सहित माइक्रोसॉफ्ट टेक्नोलॉजी का प्रयोग कर सकेंगे जिससे उन्हें अपना कारोबार तेजी से खड़े करने और चलाने में मदद मिलेगी. चयनित स्टार्टअप्स को वैयक्तीकृत तकनीकी शिक्षण सत्र, सामग्रियां और मार्गदर्शन भी प्राप्त होगा. इसके अलावा वे अपने बाजार उन्मुख रानजीति को विकसित और कार्यान्वित करने के लिए माइक्रोसॉफ्ट के ऐश़र मार्केटप्लेस, उपक्रम विक्रय टीम और तेजी से वृद्धि कर रहे सहयोगी परितंत्र का लाभ उठाने में सक्षम होंगे.

एमिली रिच, डायरेक्टर ऑफ़ स्टार्टअप्स-एपीएसी, माइक्रोसॉफ्ट ने कहा कि, “माइक्रोसॉफ्ट और इन्वेस्ट इंडिया के बीच सहयोग से देश में स्टार्टअप परितंत्र के प्रति हमारी वचनबद्धता की पुष्टि होती है. इन्वेस्ट इंडिया के अग्नि मिशन की पहुँच का माइक्रोसॉफ्ट फॉर स्टार्टअप्स की टेक्नोलॉजी एवं व्यवसायिक संसाधनों के साथ संयोजन की घटना स्टार्टअप्स के लिए उपक्रम तत्परता हेतु अपनी आकांक्षाओं को उड़ान देने का एक रोमांचक अवसर है.”

वर्तमान समूह के लिए माइक्रोसॉफ्ट फॉर स्टार्टअप्स द्वारा चयनित स्टार्टअप्स में निम्नलिखित सम्मिलित हैं :

ऐम्प्लअर्थ पैकेजिंग ऐंड सिस्टम्स : विनिर्मातों की मदद के लिए नवीनतम नवाचार को सक्षम बनाता है और बृहत् पैमाने के संवहनीय एवं पुनः उपयोग योग्य एफएमसीजी पैकेजिंग का प्रबंधन करता है.
अरिष्टि साइबर टेक : उपक्रम संचार के भीतर सुरक्षा और लचीलेपन को समर्थ बनाता है और इस प्रकार कंपनियों को संवेदनशील डेटा को शेयर करने का सामर्थ्य देता है.
डेबेस्ट रिसर्च : भारत में किसानों और सरकारी संस्थानों को कुशल कृषि आसूचना और प्रौद्योगिकी प्रदान करता है.
गो बज़र (डेव बी टेक) : यह एक कृषि-तकनीकी स्टार्टअप है जो आईओटी आधारित स्मार्ट बीहाइव मॉनिटरिंग सिस्टम पेश करता है. यह सिस्टम मधुमक्खियों के छत्तों की आवश्‍यकता का अध्ययन करता है और मोबाइल ऐप्लिकेशन के माध्यम से संवाद करता है.
प्रकृति (जल टेक्नोलॉजीज) : अपने व्यवसाय विश्लेषण एवं प्रलेखन, बी2बी प्रौद्योगिकी, सॉफ्टवेर समाधान, ई-कॉमर्स, मोबाइल ऐप्स डिजाईन, वेब-होस्टिंग और वेबसाइट निर्माण तथा उपक्रम ऐप्लिकेशन एकीकरण सहित व्यापक प्रकार की ऐप्लिकेशन सेवाओं के द्वारा कंपनियों को फलदायी परिणाम प्रदान करता है.
सैंडबर्ड रिसर्च ऐंड डेवलपमेंट : यह कार्यकुशल इलेक्ट्रिक टिलर (खेत जोतने वाला विद्युत् वाहन) प्रदान करता है जिसे किसान दूर बैठे-बैठे रिमोट कण्ट्रोल टेक्नोलॉजी के सहारे ड्राईवर के बगैर संचालित कर सकता है.
वसुधैका सॉफ्टवेर (कालगुड़ी डिजिटल) : कृषि और ग्रामीण आजीविकाओं के क्षेत्र में व्यावसायियों के लिए संगठनों के लिए लाभदायक समग्रतापूर्ण दृष्टिकोण प्रदान करते हुए संसृति प्लैटफॉर्म (कन्वर्जेन्स प्लैटफॉर्म) मुहैया करता है.
वेक्मोकॉन टेक्नोलॉजीज : स्मार्ट बैटरी पैक, ईवी क्लस्टर, फ्लीट प्रबंधन, परिचालन मोटर और मोटर कण्ट्रोल जैसे प्रौद्योगिक समाधानों के माध्यम से समाज की संवहनीय ज़रूरतों में योगदान करता है.
व्हर्ल फिनटेक सोल्यूशंस : लम्बे फसल चक्रों पर काबू पाने के लिए कार्यशील पूँजी जुटाने में ब्लॉकचेन प्लैटफॉर्म पर किसानों, व्यापारियों और उत्पादक कंपनियों को शक्ति प्रदान करता है.
वाईक्लेप्ट 4ई लैब्स : स्वच्छ ऊर्जा, कनेक्टिविटी और चलंत पर्यावरण-हितकारी समाधानों पर स्थानिक सूचना प्रदान करता है. यह स्वच्छ ऊर्जा से संचालित होता है और क्लाउड टेक्नोलॉजी के माध्यम से इसका परिचालन किया जा सकता है.
युकटिक्स गिडाबिट्स : कृषि, फसल की गुणवत्ता की निगरानी और खेत के जोखिम एवं सेहत प्रबंधन के लिए खेती की सटीक निगरानी, सोलर कंप्यूटिंग, वायरलेस सेंसर्स, आईओटी से जुड़े नवाचार मुहैया करता है.

error: Content is protected !!