
आगामी शिक्षक दिवस से पहले देश के सभी सरकारी स्कूलों के शिक्षकों के टीकाकरण हेतु अतिरिक्त टीके उपलब्ध कराने की केन्द्र सरकार की घोषणा पर भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व शिक्षा मंत्री वासुदेव देवनानी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का अभिनन्दन किया है। देवनानी ने कहा कि 5 सितम्बर से पहले स्कूलों के सभी शिक्षकों को वैक्सिन लगाने की केन्द्र की योजना काबिले तारिफ है। केन्द्र का यह कदम उसकी शिक्षा क्षेत्र को बढावा देने की प्रगाड. इच्छाशक्ति के साथ शिक्षकों एवं बच्चों की सुरक्षा के प्रति सजगता को भी दर्शाता है।
देवनानी ने कहा कि केन्द्र सरकार स्कूलों के सभी शिक्षकों के लिए अतिरिक्त टीके उपलब्ध करा रही है। इसके चलते शिक्षक दिवस से पूर्व देशभर में 2 करोड अतिरिक्त टीके दिए जाएंगे। राजस्थान को भी स्कूलों के शिक्षकों के लिए अतिरिक्त कोरोना के टीके मिलेगे, ऐसे में वैक्सिन से बंचित शिक्षकों को समय से टीके लग सकेंगे।
देवनानी ने यह भी कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा अतिरिक्त टीके उपलब्ध करा दिया जाएगा लेकिन शिक्षकों के समय से लग जाए इसकी चिंता तो राज्य सरकार को ही करनी होगी। देवनानी ने राज्य सरकार से शिक्षक दिवस से पहले पहले सभी शिक्षकों के टीके लगाए जाने की सुचारू व्यवस्था करने की मांग की है।