लायंस क्लब अजमेर आस्था के सेवाभावी सदस्य लायन रोहित अग्रवाल ने अपनी मातुश्री श्रीमती द्रोपदी देवी अग्रवाल धर्मपत्नी एडवोकेट श्री गणेशीलाल जी अग्रवाल के जन्मदिन के शुभ अवसर पर नागफानी स्थित आनंद गोपाल गऊशाला की तीन सौ से अधिक गऊमाताओं को हराचारा अर्पित कराया ।
क्लब अध्यक्ष लायन निलेश अग्रवाल ने बताया कि अल सुबह ही क्लब के संस्थापक सदस्य लायन अतुल पाटनी के संयोजन में एक ट्रॉली हराचारा अशक्त गऊ माताओ के लिए डलवाया गया
साथ ही लायन मधु अतुल पाटनी के सौजन्य से गऊमाताओ का प्रिय व्यंजन गुड़ अर्पित किया गया
सचिव लायन विष्णुप्रकाश पारीक ने बताया कि जरूरतमंद एवम पीड़ित व्यक्तियों के लिए किए जा रहे सेवाकार्यो के अलावा सदस्यो व उनके परिवारजनों के जन्मदिन,वैवाहिक वर्षगांठ के अवसर पर जीवदया के लिए विशेष सेवाकार्य संपादित किए जा रहे है
इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष लायन निलेश अग्रवाल, सचिव लायन विष्णुप्रकाश पारीक,पूर्व संभागीय अध्यक्ष लायन अतुल पाटनी एवम लायन रोहित अग्रवाल ने सेवा दी
लायन निलेश अग्रवाल अध्यक्ष
लायन विष्णुप्रकाश पारीक सचिव