730 श्रमिको व 1344 शहरीयो का टीकाकरण

टीकाकरण अभियान अपने सार्थक परिणाम की और बढ़ रहा
ब्यावर,(हेमन्त साहू)। शहर में उपखंड अधिकारी ब्यावर रामप्रकाश के निर्देशन में चलाए जा रहे टीकाकरण अभियान अपने सार्थक परिणाम की ओर बढ़ रहा है। लघु उद्योग संघ ब्यावर एवं उपखंड प्रशासन ब्यावर के संयुक्त तत्वाधान में निशुल्क टीकाकरण अभियान रीको एरिया क्षेत्र की फैक्ट्रियों में काम करने वाले 730 गरीब मजदूरों को टीकाकरण का लाभ प्राप्त हुआ। कोविड एवं वैक्सीनेशन प्रभारी शलभ टंडन ने बताया कि ब्यावर शहरी क्षेत्र में 1344 शहरवासियों का टीकाकरण किया। कुल 4 टीकाकरण केंद्रों पर शहर वासियों को टीकाकरण की प्रथम एवं द्वितीय खुराक लगाई गई। सिटी डिस्पेंसरी ब्यावर में 144, कॉलेज रोड ईएसआई डिस्पेंसरी में 152 शहर वासियों को राजकीय अमृत कौर चिकित्सालय में 368 शहर वासियों को टीकाकरण एवं लघु उद्योग संघ कार्यालय अजमेर रोड रीको एरिया 730 शहरवासियों का टीकाकरण किया गया है। समस्त टीकाकरण केंद्रों में 18 वर्ष से 44 वर्ष की उम्र के 1090 शहर वासियों को प्रथम एवं द्वितीय खुराक दी गई। तथा 45 वर्ष से अधिक 254 शहर वासी वह प्रथम एवं द्वितीय खुराक कोविशील्ड की खुराक दी गई। सभी टीकाकरण केंद्रों में सुचारू रूप से टीका करण संपन्न हुआ।उपरोक्त सभी टीकाकरण अभियान में डॉक्टर अमिता टंडन, डॉक्टर मधुसूदन टाक, डॉक्टर सुनील बंसल सेदरिया ,वैक्सीनेटर सविता ऊंचेनिया, शीला चौहान, सीमा चौहान, सरिता सिसोदिया, सुशीला कंवर, प्रिया चौहान सुपरवाइजर कल्याणमल सोनल , दीपक जैन, समस्त टीकाकरण केंद्रों के कोविड चिकित्सा सहायक, बीएलओ एवं वैक्सीनेशन टीम के समस्त सदस्यों एवं लघु उद्योग संघ ब्यावर के अध्यक्ष आशीष पदावत, उपाध्यक्ष विजय हेड़ा, सुनील डांगी, कोषाध्यक्ष अनिल सदस्य दुष्यंत देसाई कपिल कोठारी त्रिलोक अग्रवाल विकास गर्ग बंसल जांगिड़ रवि झवर, रोहित अग्रवाल, आशुतोष महेश्वरी, ताराचंद जैन, राहुल जैन, चंद्रप्रकाश मूंदड़ा, रवि शर्मा, संदीप जैन द्वारा सहयोग प्रदान किया गया।

error: Content is protected !!