बेस्ट क्रेटिव आर्टिस्ट उपाधि से अलंकृत ज्योतियाना

अजमेर के रामगंज निवासी युवा कलाकार सीमान्त ज्योतियाना मल्टीपल विश्व रिकॉर्ड धारक को अंजी अकोढ़ी आर्ट एंड क्राफ्ट व डिस्टेन्स लर्निंग अकादमी आंध्रप्रदेश के द्वारा बेस्ट क्रेटिव आर्टिस्ट अवॉर्ड 2021 से सम्मानित किया गया ज्योतियाना को ये अवॉर्ड हाल में ही श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर भगवान श्री राधा कृष्ण विषय पर आधारित ऑल इंडिया ऑनलाइन आर्ट प्रतियोगिता 2021 मे प्राप्त हुआ जोतियाना ने अपने इस अवॉर्ड का पूरा श्रेय अपने इष्ट देव श्री नाथ जी व अपने कला गुरु डॉ ऋतु शिल्पी सक्सेना, डॉ शेर सिंह को दिया !ज्योतियाना को अवॉर्ड मिलने के बाद प्रसिद्ध यूट्यूबर शनि रंजन पासवान, चित्रकार गुलशन कुमार, युवा बिजनेसमैन घनश्याम वर्मा ने बधाईया दी !

error: Content is protected !!