ब्यावर,(हेमन्त साहू)। कांग्रेस पार्षद दल ने नगर परिषद सभापति नरेश कनोजिया और आयुक्त झब्बर सिंह को विशेष साधारण सभा बुलाने की मांग की है। कांग्रेस पार्षद नगर परिषद ने हस्ताक्षर युक्त अनुरोध पत्र सौंपकर विशेष साधारण सभा बुलाने की मांग की। कांग्रेस पार्षद राजेश शर्मा,दलपतराज मेवाड़ा,रामनिवास सेन,गोविंद पंडित,गिरधारी पोपावत,सरस्वती शर्मा,भरत बाघमार,अब्दुल मजीद कुरेशी,राजेन्द्र तुनगरिया,विक्रम सोनी,घनश्याम फुलवारी,विकास दगदी,राकेश साहू,भरत बंदिवाल,भुवनेश शर्मा,करुणा जावा,संतोष शर्मा,सुशीला प्रजापत,संतोष साहू,दिनेश बैरवा,निर्मल पंवार आदि द्वारा हस्ताक्षर युक्त मांग पत्र सौंपा।