केकड़ी 2 सितंबर(पवन राठी)
केकड़ी 2 सितंबर भारतीय जनता पार्टी अजमेर देहात जिलाध्यक्ष देवीशंकर भूतड़ा के निर्देशानुसार भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया के नेतृत्व में चलाए जा रहे समर्पण निधि संग्रह अभियान के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी केकड़ी शहर मंडल द्वारा मंडल को दिए गए लक्ष्य एक लाख रु को पूर्ण करते हुये एक लाख सात हजार रु समर्पण निधि अजमेर देहात जिला संयोजक महेंद्र सिंह मझेवला को सौंपे, इस मौके पर जिला संयोजक मझेवला ने केकड़ी शहर मंडल के द्वारा किए गए कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि केकड़ी शहर मंडल अपने सभी कार्य समय पर वह समर्पित भाव से पूर्ण करता है इसके लिए मैं मंडल अध्यक्ष अनिल राठी समर्पण निधि संयोजक मनोज कुमावत के साथ-साथ केकड़ी शहर मंडल के को र्दिरियो
पदाधिकारियों ,कार्यकर्ताओ व जनप्रतिनिधियों को धन्यवाद देता हूं। मंडल अध्यक्ष अनिल राठी ने इस अवसर पर कहा कि अजमेर देहात जिलाध्यक्ष देवीशंकर भूतड़ा द्वारा दिए गए लक्ष को चुनौती मानते हुए केकड़ी शहर मंडल के पदाधिकारियों जनप्रतिनिधियों बूथ अध्यक्षों सभी मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों,जिला पदाधिकारियों सहित समस्त वरिष्ठ जनों के सहयोग से यह कार्य संभव हो पाया है इसके लिए मैं सभी को हार्दिक धन्यवाद देता हूं जो प्रदेश व जिला संगठन द्वारा समय-समय पर दिए गए कार्यो को पूरी तन्मयता से पूर्ण करते है,इससे पूर्व कोविड कालखण्ड मे भी सभी जनप्रतिनिधियों सहित कार्यकर्ताओ ने जब लोग घरों में कैद थे तब भोजन पैकेट वितरण सहित राहत कार्यो को अंजाम दिया था तथा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओ ने खुद मास्क बनाकर वितरित किये व पीएम केयर फंड में भी बद्व चढ़ कर अपना सहयोग दिया था।