नव अध्यक्ष तारा सोनी ने भाजपा जिलाध्यक्ष भूतडा का जताया आभार
ब्यावर,(हेमन्त साहू)। भारतीय जनता पार्टी अजमेर देहात जिलाध्यक्ष के निर्देशानुसार व भाजपा महाराणा प्रताप मंडल अध्यक्ष नरेश मित्तल की अनुशंसा के आधार पर भाजपा महिला मोर्चा देहात जिलाध्यक्ष मुकेश कंंवर ने भाजपा नेत्री तारा सोनी को भाजपा महाराणा प्रताप मंडल महिला मोर्चे का मंडल अध्यक्ष पद पर नियुक्ति प्रदान की। भाजपा नेत्री तारा सोनी के मंडल अध्यक्ष नियुक्त होने पर भाजपा देहात जिलाध्यक्ष देवीश्ंाकर भुतडा ने बधाई देते हुए पार्टी को मजबुत बनाने व संगठन हित के लिए कार्य करने के निर्देश दिए। इस दौरान नव अध्यक्ष सोनी का भाजपा पदाधिकारियो व कार्यकर्ताओ ने बधाई देते हुए हर्ष व्यक्त किया। नवनियुक्त महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष सोनी ने देहात जिलाध्यक्ष भूतडा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सदा पार्टी हित में सदा समर्पित भाव से कार्य करती रहुंगी। इस मौके पर भाजपा नेता लक्ष्मणसिंह हुडा, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष राजेश्वरी यादव, गायत्री साहू, मंजु गहलोत आदि मोजुद थे।