ब्यावर,(हेमन्त साहू)। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा महाराणा प्रताप मण्ड़ल द्वारा अम्बेडकर बस्ती चर्च रोड स्थित वाल्मीकि सामुदायिक भवन पर भारतीय जनता पार्टी अजमेर देहात जिलाध्यक्ष देवीशंकर भूतड़ा का स्वागत व अभिनन्दन कार्यक्रम आयोजित किया गया। आईटी सेल संयोजक एडवोकेट जितेन्द्र ठठेरा ने बताया कि इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष देवीशंकर भूतड़ा का साफा व माला पहनाकर और बुके भेंट करके अभिनन्दन किया गया। साथ मे सभी अतिथियों को साफा व माला पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष देवीशंकर भूतड़ा ने अपने उदबोधन में कहा कि बाबा साहेब अम्बेडकर के सपने को साकार करने के लिए उनके बताए मार्ग पर चलना होगा और वर्तमान भाजपा की केंद्रीय सरकार व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बाबा साहेब के पंचतीर्थ का निर्माण करवाया है। जिससे सभी देशवासी बाबा साहेब के सिंद्धातों को जान रहें है। जबकी कांग्रेस ने हमेशा दलित समाज का शोषण किया है। एससी मोर्चा अजमेर देहात जिलाध्यक्ष चेतन गोयर ने भी कहा कि भाजपा अपने प्रत्येक बूथ को मजबूत कर रही हैं जिससे मोदी सरकार के कार्यो व योजनाओं का जनता तक पहुँचा रहे हैं। बाद में नवनियुक्त एससी मोर्चा मंडल अध्यक्ष विपिन गुजराती ने सभी मेहमानों व कार्यकर्ताओं का आभार व धन्यवाद ज्ञापित किया। इस कार्यक्रम में मण्डल महामंत्री सन्तोष जाग्रत, जिला महामंत्री अनुसूचित जाति मोर्चा पार्षद रवि चोहान, उपाध्यक्ष तिलोक तालेपा, प्रेम चंद सांगला, मण्डल महामंत्री मुकेश घांवरी, शंशि चांवरिया, गोलू पहलवान, लोकेन्द्रसिंह, लालचन्द्र डिकीया, भंवरलाल जावा, संजय पंडित, धनराज तेजी, राहुल तेजी, सतीश चांवरिया, विनय गुजराती, रितिक गुजराती,अनुराग गुजराती, सोनू घावरी, सोनू सांगला, सन्दीप सांगला, नितेश कंडारा, विपिन कंडारा, नितेश बोयत, लोकेश जावा और पुष्पेन्द्र गुजराती सहित सभी कार्यकर्ता उपस्थित थे।