ब्यावर,(हेमन्त साहू)। बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय द्वारा ब्यावर में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत मातृ वंदना सप्ताह का आयोजन किया जाएगा। बाल विकास परियोजना अधिकारी श्री नितेश यादव ने बताया कि मातृ वंदना सप्ताह का शुभारंभ सोमवार, 6 सितंबर को प्रात: सवा 11 बजे श्री गुरुद्वारा साहिब रेलवे स्टेशन के सामने किया जाएगा। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता उपखंड अधिकारी श्री राम प्रकाश द्वारा की जाएगी। इसका उद्देश्य प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की जानकारी आमजन तक पहुंचाना है।