आरोपित डॉक्टर विद्या सक्सेना को निलंबित करने की मांग

कमेटी का गठन लीपापोती, माली सेना ने किया विरोध
ब्यावर,(हेमन्त साहू)। माली सेना ब्यावर द्वारा माली समाज की बेटी की हत्या की आरोपित डॉक्टर विद्या सक्सेना ओर अस्पताल प्रसाशन पर दो दिन में भी कोई कार्यवाही नही होने पर माली समाज मे भारी रोष व्याप्त है। माली सेना ने जॉइन डायरेक्टर चिकित्सा विभाग द्वारा गठित कमेटी को केवल ओर केवल लीपापोती बताए हुए भारी रोष व्याप्त किया है । आरोपित डॉक्टर की जांच स्वतंत्र जांच एजेंसी से करवाने की मांग की गई थी लेकिन स्थानीय डॉक्टरों की कमेटी बना कर डॉक्टर सक्सेना को बचाया जा रहा है जो कि निंदनीय है।
इस को लेकर माली समाज मे भारी रोष व्याप्त है। माली समाज और माली सेना के कार्यकर्ताओं ने प्रशासन को आगाह किया है कि अगर जल्द से जल्द आरोपित डॉक्टर को पद मुक्त नही किया गया और गिरफ्तारी नही हुई तो माली सेना द्वारा विशाल धरना प्रदर्शन अस्पताल प्रशासन के खिलाफ किया जायेगा। माली सेना का राज्य ओर चिकित्सा मंत्री से भी आग्रह है कि जल्द से जल्द अमरतकौर अस्पताल में माली समाज की महिला के इलाज में लापरवाही करके इसकी जान लेने वाले डॉक्टर के खिलाफ जल्द से जल्द कार्यवाही नही हुई तो माली समाज सरकार के खिलाफ सड़को पर उतरेगा जिसकी समस्त जिम्मेदारी राज्य सरकार और ब्यावर प्रसाशन की होगी।

error: Content is protected !!